वर्ल्ड कप मैच में टूटे कई साल पुराने रिकॉर्ड, अकेले ने 108 रन बनाए

World Cup 2023: वर्ल्डकप 2023 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के तीसरे दिन आज साउथ अफ्रीका का सामना श्रीलंका से हुआ। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीका की टीम ने श्रीलंका को जमकर धोया। अफ्रीका पारी के दौरान तीन बल्लेबाजों ने शतक जडे।

एक शतक कप्तान एडेन मारक्रम का भी था

इनमें से एक शतक एडेन मारक्रम का भी था। एडेन मारक्रम ने इसी के साथ में वनडे वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक लगा दिया। एडेन मारक्रम ने मात्र 49 गेंद में श्रीलंका के खिलाफ अपना शतक पूरा कर लिया।

अपनी उस पारी में उन्होंने 14 चौके और तीन छक्के मारे। एडेन मारक्रम ने इस रिकॉर्ड के मामले में आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन को पीछे छोड़ दिया। केविन ओ ब्रायन ने यह रिकॉर्ड 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।

50 गेंद में सेंचुरी पूरी की थी

उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 50 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की थी। मारक्रम के अलावा साउथ अफ्रीका के लिए इस पारी में क्विंटन डी कॉक (100) और रासी वैन डेर ड्यूसेन (108) ने भी शतक लगाए थे।

वनडे विश्व कप में सबसे तेज शतक

49 गेंद- एडेन मारक्रम बनाम श्रीलंका दिल्ली में 2023 में हुआ।

50 गेंद- केविन ओ ब्रायन बनाम इंग्लैंड बेंगलुरु में 2011 में हुआ।

51 गेंद- ग्लेन मैक्सवेल बनाम श्रीलंका सिडनी में 2015 में हुआ।

52 गेंद- एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज सिडनी में 2015 में हुआ।

इस मैच में साउथ अफ्रीका टीम ने वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया। साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ मात्र 5 विकेट गंवाकर बॉर्ड पर 482 रन बना दिए। इससे बड़ा स्कोर वर्ल्ड कप इतिहास में आज तक नहीं बना।

साउथ अफ्रीका के लिए इस मैच में क्विंटन डी कॉक ने 100 रन बनाए, रासी वैन डेर ड्यूसेन ने 108 रन बनाएं, कप्तान मारक्रम ने 106 रन की पारी खेली। इसके अलावा हेनरिच क्लासेन ने 32 और डेविड मिलर ने 39 रन की पारी खेली। कुल मिलकर मैच अच्छा गया था।

Leave a Comment