धोनी की टीम को लगातार 4 बार मात देकर संजू सैमसन ने बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम, पहुंचे इस दिग्गज के रिकॉर्ड के करीब

राजस्थान रॉयल्स ने गुरुवार रात खेले गए आईपीएल 2023 के 37वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स पर शानदार जीत हासिल की। 32 रन की जीत के साथ, आरआर ने सीएसके के खिलाफ सीज़न की अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की, जिससे यह उनकी लगातार चौथी जीत बन गई। आरआर के कप्तान संजू सैमसन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

दरअसल लगातार सबसे अधिक मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स को हराने वाले कप्तानों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आगए हैं। पहले स्थान पट वर्तमान में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा है, जिनकी टीम ने 2018 और 2019 के बीच लगातार 5 बार सीएसके को हराया।

अगर इस सीजन में RR-CSK की भिड़ंत होती है और अगर संजू सैमसन की टीम एक बार फिर धोनी की टीम को धूल चटाने में कामयाब रहती है। तो वह रोहित शर्मा की बराबरी पर आ जाएंगे।

CSK के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान की लिस्ट

5 – रोहित शर्मा (2018/19)
4- संजू सैमसन (2021/23)*
3 – रोहित शर्मा (2015)
3 – जॉर्ज बेली (2014)
3 – श्रेयस अय्यर (2020/22)
3 – अनिल कुंबले (2009/10)

ऐसा रहा राजस्थान रॉयल्स VS चेन्नई सुपर किंग्स का मैच?

मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की 77 रनों की विस्फोटक पारी की बदौलत टीम 202 रन का प्रभावशाली स्कोर बनाने में सफल रही। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स 6 विकेट खोकर 170 रन ही बना सकी।

चेन्नई के लिए शिवम दुबे ने अर्धशतक बनाया तो रितुराज गायकवाड़ ने 47 रनों की पारी खेली। हालांकि, RR के एडम जम्पा ने गेंद से सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। अंतत: यशस्वी जायसवाल का परफोर्मेंस राजस्थान की जीत के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

Leave a Comment