महिला प्रीमियर लीग के कार्यक्रम का ऐलान, पहले मैच में गुजरात-मुंबई में होगी टक्कर

बीसीसीआई ने महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट 4 मार्च से शुरू होगा और 26 मार्च तक खेला जाएगा। कुल पांच टीमें 22 मैच खेलेंगी। सभी मैच मुंबई के दो स्टेडियम- डीवाई पाटिल और ब्रेबोर्न में खेले जाएंगे।

दोनों स्टेडियम में 11-11 मैच खेले जाएंगे। 23 दिन के अंदर लीग राउंड में 20 मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा एलिमिनेटर और फाइनल मैच खेला जाएगा। पहला मैच 4 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।

वहीं, लीग राउंड के दौरान चार डबल हेडर मैच खेले जाएंगे। यानी एक दिन में दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 3.30 बजे से, जबकि दूसरा मैच 7.30 बजे से शुरू होगा। लीग चरण का आखिरी मैच 21 मार्च को यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा।

वहीं, एकमात्र एलिमिनेटर 24 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा और फाइनल 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस WPL के लिए पांच टीमें इस प्रकार हैं-

  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
  • गुजरात जाएंट्स (GG)
  • मुंबई इंडियंस (MI)
  • दिल्ली कैपिटल्स (DC)
  • यूपी वॉरियर्स (UPW)

इससे पहले 13 फरवरी को महिला प्रीमियर लीग की नीलामी हुई थी। स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, इंग्लैंड की नताली साइवर (एमआई) और ऑस्ट्रेलिया की एशले गार्डनर (जीजीटी) पर 3.20 करोड़ रुपये की बोली लगी।

ये दोनों ही सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी रहे। भारत की दीप्ति शर्मा (यूपीडब्ल्यू) को 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा गया। वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स (डीसी) को 2.20 करोड़ रुपये और शेफाली वर्मा (डीसी) को 2 करोड़ रुपये में खरीदा गया।

ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को भी गुजरात जायंट्स (जीजीटी) ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा। नीलामी में शामिल हुए कुल 448 खिलाड़ियों में से सिर्फ 87 खिलाड़ियों पर बोली लगी। वहीं, पांच फ्रेंचाइजी

मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स, गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मिलकर उन्हें खरीदने के लिए 59.50 करोड़ रुपये खर्च किए। गुजरात, दिल्ली और बेंगलुरु ने सबसे ज्यादा 18-18 खिलाड़ी खरीदे। वहीं, मुंबई ने 17 और यूपी ने 16 खिलाड़ी खरीदे।

पूरा शेड्यूल यहां देखें

तारीख मैच समय स्टेडियम
4 मार्च GT vs MI 7:30 PM डीवाई पाटिल
5 मार्च RCB vs DC 3:30 PM ब्रेबोर्न
5 मार्च UPW vs GG 7:30 PM डीवाई पाटिल
6 मार्च MI vs RCB 7:30 PM ब्रेबोर्न
7 मार्च DC vs UPW 7:30 PM डीवाई पाटिल
8 मार्च GG vs RCB 7:30 PM ब्रेबोर्न
9 मार्च DC vs MI 7:30 PM डीवाई पाटिल
10 मार्च RCB vs UPW 7:30 PM ब्रेबोर्न
11 मार्च GG vs DC 7:30 PM डीवाई पाटिल
12 मार्च UPW vs MI 7:30 PM ब्रेबोर्न
13 मार्च DC vs RCB 7:30 PM डीवाई पाटिल
14 मार्च MI vs GG 7:30 PM ब्रेबोर्न
15 मार्च UPW vs RCB 7:30 PM डीवाई पाटिल
16 मार्च DC vs GG 7:30 PM ब्रेबोर्न
18 मार्च MI vs UPW 3:30 PM डीवाई पाटिल
18 मार्च RCB vs GG 7:30 PM ब्रेबोर्न
20 मार्च GG vs UPW 3:30 PM ब्रेबोर्न
20 मार्च MI vs DC 7:30 PM डीवाई पाटिल
21 मार्च RCB vs MI 3:30 PM डीवाई पाटिल
21 मार्च UPW vs DC 7:30 PM ब्रेबोर्न
24 मार्च एलिमिनेटर 7:30 PM डीवाई पाटिल
26 मार्च फाइनल 7:30 PM ब्रेबोर्न

Leave a Comment