VIDEO: वॉशिंगटन सुंदर ने लपका लाजवाब कैच, चैपमैन भी हुए हैरान

स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर सबसे फिट क्रिकेटरों में से एक हैं जिनकी मैदान पर फुर्ती देखते ही बनती है। उन्होंने कई मौकों पर अपनी फुर्ती से विपक्षी टीम को चौंकाया है। शुक्रवार को रांची के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सुंदर ने कुछ ऐसा ही किया।

उन्होंने पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर मार्क चैपमैन का शानदार कैच लपका। चैपमैन बिना खाता खोले ही कैच आउट हो गए। उन्होंने पांच गेंदें खेलीं। दरअसल, ऑफ ब्रेक गेंद मिलने के बाद चैपमैन ने अपना पैर बाहर निकालकर डिफेंड करने की कोशिश की।

लेकिन गेंद सुंदर के पास जा पहुंची. ऐसे में सुंदर ने गेंद पर गरुड़ की नजर रखी और दाएं तरफ पूरी लंबाई का डाइव मारा। उन्होंने हवा में उड़ते हुए एक हाथ से ऐसा शानदार कैच लपका, जिसे देखकर खिलाड़ी और दर्शक दंग रह गए।

सुंदर ने इससे पहले इसी ओवर की दूसरी गेंद पर ओपनर फिन एलेन को शिकार बनाया। एलन ने 23 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 35 रन की पारी खेली और सूर्यकुमार यादव को कैच थमा दिया।

https://twitter.com/cricketfan__/status/1618975264066920448?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1618975264066920448%7Ctwgr%5Ea8e7ccca7c452a8a01ee19b0bdb7337bedba1ff5%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fcricket%2Fstory-washington-sundar-takes-a-brilliant-one-hand-flying-catch-in-ind-vs-nz-1st-t20i-cricket-viral-video-7687792.html

जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने अच्छी शुरुआत की।

एलन ने डेवोन कॉनवे के साथ पहले विकेट के लिए 43 रन की पार्टनरशिप की। कप्तान हार्दिक पांड्या ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभाली। उन्होंने पहले ओवर में 12 रन दिए। इसके बाद लगातार गेंदबाज बदले गए।

हार्दिक ने पहले 10 ओवर में 6 गेंदबाजों को आजमाया। हालांकि इस दौरान सुंदर के अलावा किसी को भी सफलता नहीं मिली।

Leave a Comment