ऑक्शन में बिकने पर हुए थे एमोशनल, IPL 2023 में चमक के आया ये कश्मीरी खिलाड़ी

हर साल की तरह इस बार भी आईपीएल में एक नया सितारा उभर रहा है। इनका नाम है जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह। आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए पदार्पण किया और पंजाब किंग्स के खिलाफ इसे यादगार बनाने के लिए दो विकेट लिए।

बहरहाल, युद्धवीर के क्रिकेटर बनने की कहानी संघर्ष से भरी है। उनके पिता नहीं चाहते थे कि युद्धवीर क्रिकेटर बनने का जोखिम उठाएं। लेकिन युवा तेज गेंदबाज को पांच बहनों का साथ मिला, जिनके बल पर उसने अपने सपने को साकार किया।

डेब्यू मैच में चमके युद्धवीर

पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में युद्धवीर ने अपनी गेंदबाजी से सनसनी मचा दी थी. आईपीएल में अपने डेब्यू मैच में युधवीर ने अथर्व तायडे के पहले ही ओवर में बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखाई।

इसके बाद जब युधवीर अपने अगले ओवर में लौटे तो जम्मू-कश्मीर के इस युवा गेंदबाज ने लखनऊ में प्रभसिमरन सिंह को उम्दा गेंद पर क्लीन बोल्ड कर सभी का दिल जीत लिया। तीन ओवर के स्पेल में युधवीर ने केवल 19 रन खर्च कर दो बड़े विकेट लिए।

क्रिकेटर बनने के खिलाफ थे पिता

जम्मू-कश्मीर के एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले युद्धवीर सिंह के पिता उनके क्रिकेटर बनने के सपने के खिलाफ थे। युद्धवीर अपनी पांच बहनों में इकलौता भाई था और उसकी बहनों ने ही उसके पिता को युद्धवीर को क्रिकेट खेलने के लिए राजी किया था।

ऑक्शन में बिकने पर रो पड़े थे युद्धवीर

जब युधवीर सिंह को साल 2021 में पहली बार आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था, तब युधवीर की आंखों में आंसू भर आए थे।

हालाँकि, ये खुशी के आंसू थे और यह उनके शानदार करियर की शुरुआत थी। युद्धवीर की सबसे बड़ी ताकत उनकी रफ्तार मानी जाती है, जिसकी एक झलक उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में विश्व क्रिकेट को भी दिखाई है

Leave a Comment