ग्रुप स्टेज मुक़ाबले के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, सूर्यकुमार से भी आगे है ये खिलाड़ी

ICC T20 World Cup 2022 का ग्रुप स्टेज मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम की 71 रन की जीत के साथ समाप्त हुआ। ग्रुप स्टेज में बल्लेबाजों ने कई बेहतरीन पारियां देखी हैं। टूर्नामेंट में तीन नॉकआउट मैच बचे हैं, इससे पहले आइए नजर डालते हैं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट पर।

विराट कोहली

इस लिस्ट में पहले नंबर पर भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली हैं। उन्होंने ग्रुप स्टेज की 5 पारियों में 123 के औसत और 138.98 के स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं। जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 82 रन है।

मैक्स ओडाउड

नीदरलैंड के मैक्स औडौड ने 8 पारियों में 34.57 के औसत और 112.55 के स्ट्राइक रेट से 242 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने दो अर्धशतक जड़े हैं और सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 71 रन रहा।

सूर्यकुमार यादव

भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 5 पारियों में 75 की औसत और 193.96 के स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने तीन अर्धशतक बनाए और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 68 रन है।

कुसल मेंडिस

श्रीलंका के कुसल मेंडिस ने 8 पारियों में 31.85 की औसत और 142.94 के स्ट्राइक रेट से 223 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने दो अर्धशतक लगाए और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 79 रन रहा।

सिकंदर रजा

जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने 8 पारियों में 27.37 के औसत और 147.97 के स्ट्राइक रेट से 219 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 82 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

Leave a Comment