धीमी ओवर गति से दक्षिण अफ्रीका को हुआ नुकसान, क्वालीफिकेशन का रास्ता हुआ कठिन

वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालिफाई करने की कोशिश कर रही दक्षिण अफ्रीकी टीम को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में धीमी ओवर गति के लिए दक्षिण अफ्रीका के खाते से एक अंक काटा गया और यह उन्हें काफी महंगा पड़ा।

इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 59 रनों से हरा दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 346 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 43.1 ओवर में 287 रन पर सिमट गई।

हालांकि इस हार के बावजूद दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज 2-1 से जीत ली, लेकिन स्लो ओवर रेट का खामियाजा दक्षिण अफ्रीका को भुगतना पड़ा। वर्तमान में दक्षिण अफ्रीकी टीम आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग में 9वें स्थान पर है।

एक अंक काटने से उन्हें बहुत नुकसान हो सकता है। अब उनकी नजर श्रीलंका पर है जो 8वें स्थान पर है। ये भी पढ़ें: शुभमन गिल सारा अली खान: शुभमन गिल के साथ एयरपोर्ट पर चिल करती नजर आईं सारा अली खान, वायरल फोटो ने बढ़ाई अफेयर की अफवाह।

अगर श्रीलंका खराब प्रदर्शन करता है तो दक्षिण अफ्रीका के पास मौका हो सकता है। निर्धारित समय में दक्षिण अफ्रीका का एक ओवर कम पड़ गया और इसके लिए मैच रैफरी ने उनके खाते से एक अंक काट लिया और जुर्माना भी लगा दिया।

दक्षिण अफ्रीका को सुपर लीग में एक अंक की सख्त जरूरत थी लेकिन उससे एक अंक काट लिया गया। ओवर रेट को लेकर इस चक्र में यह उनकी दूसरी बड़ी गलती है।

वहीं श्रीलंका की बात करें तो वे पहले ही तीन बार जुर्माना लगा चुके हैं। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज और आयरलैंड पर दो-दो बार जुर्माना लगाया गया है जबकि भारत पर ओवर रेट के लिए एक बार जुर्माना लगाया गया है।

आपको बता दें कि सुपर लीग पॉइंट्स टेबल में टॉप-8 में रहने वाली टीमें ही वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगी।

Leave a Comment