सरफराज खान ने शतक जड़कर मनाया जश्न, सिद्धू मूसेवाला की दिलाई याद

सरफराज ने रणजी ट्रॉफी 2021-22 में छह मैचों में 122.75 की औसत से 982 रन बनाए। तब उन्होंने दो शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। वहीं, 2019-20 में उन्होंने छह मैचों में 154.66 की औसत से 928 रन बनाए।

मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान का रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने मंगलवार (17 जनवरी) को दिल्ली के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली के खिलाफ शानदार शतक जड़ा। सरफराज ने 125 रन की पारी खेली।

उनकी इस पारी की बदौलत मुंबई ने पहली पारी में 293 रन बनाए। यह सरफराज का प्रथम श्रेणी में 13वां शतक है। शतक लगाने के बाद सरफराज ने दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की तरह जश्न मनाया. उसने अपनी जांघ पर थपथपाया और एक हाथ ऊपर की ओर उठाया।

मूसेवाला की पिछले साल पंजाब के मनसा में हत्या कर दी गई थी। उन्होंने अपने गानों के जरिए युवाओं के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।

अमोल मजूमदार ने जीता दिल

शतक लगाने के बाद जश्न मनाते सरफराज। उन्होंने टीम के कोच अमोल मजूमदार की ओर भी इशारा किया। सरफराज के सम्मान में अमोल ने अपनी टोपी उतार दी।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरअसल, लगातार रन बनाने के बावजूद सरफराज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुना गया था। इससे वह काफी निराश हुए।

खूब रन बनाने के बाद भी टेस्ट नहीं खेल पाए अमोल मजूमदार 

अमोल मजूमदार की बात करें तो वह वसीम जाफर के बाद रणजी इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। अमोल ने 171 रणजी मैचों में 11167 रन बनाए थे।

लेकिन उन्हें कभी भी भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला। वह वसीम जाफर के बाद रणजी इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। सरफराज के टीम में नहीं चुने जाने का दर्द इससे बेहतर कोई नहीं समझ सकता।

पिछले दो सीजन में भी जमकर चला था सरफराज का बल्ला

सरफराज ने रणजी ट्रॉफी 2021-22 में छह मैचों में 122.75 की औसत से 982 रन बनाए। तब उन्होंने दो शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। वहीं, 2019-20 में उन्होंने छह मैचों में 154.66 की औसत से 928 रन बनाए।

सरफराज के बल्ले से दो शतक और तीन अर्धशतक निकले. सरफराज को पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट के लिए सूर्यकुमार को तरजीह दी गई।

 

Leave a Comment