CSK टीम से अलग होंगे रवींद्र जडेजा, धोनी ने सुनाया अपना बड़ा फैसला

आईपीएल 2023 से पहले एमएस धोनी ने रवींद्र जडेजा पर बड़ा बयान दिया है। वह अगले साल टीम का हिस्सा होंगे या नहीं इस पर उन्होंने अपना फैसला सुना दिया है।आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सफर बेहद खराब रहा। इस सीजन के बाद से सीएसके और रवींद्र जडेजा के बीच कुछ भी ठीक नहीं लग रहा है।

आईपीएल 2022 के बाद दोनों के आपसी रिश्तों में कड़वाहट आ गई थी. ऐसे में माना जा रहा है कि सीएसके जडेजा को आईपीएल 2023 से पहले रिलीज कर सकती है। अब एमएस धोनी ने इस मुद्दे पर अपना फैसला सुनाया है।

एमएस धोनी ने कही ये बड़ी बात

एमएस धोनी ने हाल ही में रवींद्र जडेजा की तारीफ की है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक सीएसके के कप्तान धोनी ने मैनेजमेंट को साफ कर दिया है कि जडेजा को रिलीज नहीं किया जा सकता है। वह टीम के सबसे अहम खिलाड़ी हैं और धोनी को लगता है कि जडेजा की जगह कोई खिलाड़ी नहीं ले सकता।

IPL 2022 में पूरी तरह रहे फ्लॉप

आईपीएल 2022 से पहले रवींद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनाया गया था, लेकिन आईपीएल के बीच में ही उनसे कप्तानी छीनकर एमएस धोनी को सौंप दी गई थी। जडेजा ने 8 मैचों में टीम की कप्तानी की, जिसमें से सिर्फ 2 मैच जीते।

बाकी 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद रवींद्र जडेजा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से टीम के 2021 और 2022 सीजन से जुड़े सभी पोस्ट भी हटा दिए।

IPL 2022 में जडेजा का प्रदर्शन

रवींद्र जडेजा के लिए आईपीएल 2022 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। वह गेंद और बल्ले से कमाल करने में नाकाम रहे थे। यहां तक कि उन्हें खराब फील्डिंग के लिए आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था।

रवींद्र जडेजा आईपीएल 2022 के 10 मैचों में 20 की औसत से सिर्फ 116 रन ही बना सके। वह 7.51 की इकॉनमी रेट से सिर्फ पांच विकेट ही ले सके। बता दें कि जडेजा और सीएसके भी काफी समय पहले एक-दूसरे को अनफॉलो कर चुके हैं।

Leave a Comment