कोलकाता के खिलाफ महिला टीम की जर्सी पहने खिलाड़ी, यह है मुख्य कारण

आईपीएल के 22वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खास जर्सी पहनकर उतरी। मुंबई ने रविवार (16 अप्रैल) को वानखेड़े स्टेडियम में अपनी महिला टीम की जर्सी पहनी।इसके पीछे की वजह किया है

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई की टीम ने पिछले महीने महिला प्रीमियर लीग के उद्घाटन सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था। पुरुषों की टीम ने देश में लड़कियों के लिए करियर विकल्प के रूप में खेल को बढ़ावा देने के लिए विशेष जर्सी पहनी थी।

इस खास मौके पर 19 हजार लड़कियां वानखेड़े स्टेडियम में मैच देखने पहुंची हैं। मुंबई फ्रेंचाइजी की यह पहल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स फॉर ऑल (ईएसए) का हिस्सा है।

अर्जुन तेंदुलकर ने किया डेब्यू

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस मैच में रोहित शर्मा की जगह सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। रोहित शर्मा को पेट की समस्या है। ड्वेन जॉनसन को मुंबई की प्लेइंग-11 में शामिल किया गया।

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने इस मैच से आईपीएल में डेब्यू किया था। वह 2021 से इस टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें कोई भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, एन जगदीसन, नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती। सबस्टीट्यूटः मनदीप सिंह, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, डेविड विसे।

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वधेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन यानसेन, राइली मेरेडिथ।सबस्टीट्यूटः रोहित शर्मा, रमनदीप सिंह, अर्शद खान, विष्णु विनोद, कुमार कार्तिकेय।

Leave a Comment