नागपुर टेस्ट के बीच संजय मांजरेकर पर भड़के मुरली विजय, जानिये पूरा मामला

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर एक बार फिर विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। इस बार वह टीम इंडिया के पूर्व ओपनर मुरली विजय के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर मांजरेकर पर हमला बोला।

उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को टैग करते हुए लिखा, ‘मुंबई के कुछ पूर्व खिलाड़ी कभी दक्षिण क्रिकेटरों की तारीफ नहीं करते। दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जा रहा है।

मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया अपनी पहली पारी खेल रही थी। लंच से कुछ देर पहले टीवी पर आंकड़े दिखाए गए। जिसमें बताया गया कि किस खिलाड़ी का कन्वर्जन रेट (अर्धशतकों को शतकों में बदलने के मामले में) बेहतर है।

मांजरेकर ने क्या कहा था?

टीवी पर ग्राफिक देखकर कमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर ने कहा, ‘मैं हैरान हूं कि मुरली विजय टॉप पर हैं।’ मांजरेकर की टिप्पणी ने विजय को नाराज कर दिया।

उन्होंने तुरंत ट्विटर पर कहा, “संजय मांजरेकर हैरान हैं, वाह”। इसके बाद उन्होंने एक कदम आगे बढ़ते हुए एक ट्वीट किया। मुरली ने लिखा, ‘मुंबई के कुछ पूर्व खिलाड़ी दक्षिण की कभी सराहना नहीं कर सके।

संन्यास ले चुके हैं मुरली विजय

विजय ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की थी। 38 वर्षीय क्रिकेटर ने 61 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 12 शतकों की मदद से 3982 रन बनाए। उन्होंने 17 वनडे में 339 रन और नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय में 169 रन बनाए।

Leave a Comment