RCB को हराकर टॉप-4 में पहुंची मुंबई, RCB को लगा बड़ा झटका, जानें प्वाइंट्स टेबल का ताजा हाल

IPL 2023 Points Table: मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी पर 6 विकेट से जीत दर्ज की और इस जीत के बाद टीम के खाते में 2 अंक जुड़ गए। इस जीत के साथ, टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जो पहले 8वें स्थान पर रही थी। यह टीम के लिए 5 स्थानों की छलांग है, जबकि आरसीबी हार के बाद 7वें से 8वें स्थान पर खिसक गई है।

मुंबई इंडियंस के अब कुल 12 अंक हो गए हैं, जिससे वह टूर्नामेंट की टॉप चार टीमों में शामिल हो गई है। मुंबई इंडियंस अब मौजूदा सीजन में 12 या उससे अधिक अंक हासिल करने वाली तीसरी टीम बन गई है, जिसमें गुजरात टाइटन्स (16) और चेन्नई सुपर किंग्स (13) अंक हैं।

टॉप-4 में ये टीमें शामिल

फिलहाल आईपीएल 2023 के पॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस नामक टीम टॉप पर है जिसके खाते में 16 अंक हैं। दूसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स हैं, जिनके पास 13 अंक हैं, जबकि मुंबई इंडियंस तीसरे स्थान पर हैं जिनके पास 12 अंक हैं। साथ चौथे स्थान पर लखनऊ है जिसके खाते में 11 अंक हैं। जबकि पांच अन्य टीमें 10 अंकों पर हैं और पांच टीमें 10 अंकों पर हैं और प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं।

IPL 2023 Points Table: IPL 2023 अंक तालिका

point table 2point table 28

Leave a Comment