बोली लगाने के बाद ऐसा था मंधाना, हरमनप्रीत और रेणुका का रिएक्शन, यकीन नहीं होता, देखें VIDEO

महिला प्रीमियर लीग 2023 के लिए नीलामी चल रही है। इस नीलामी में कई भारतीय सितारों पर पैसों की बारिश हुई। अब तक कुल सात खिलाड़ियों को दो करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिल चुकी है. स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। उन्हें 3.40 करोड़ रुपये की बोली लगी।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के एशले गार्डनर और इंग्लैंड की नताली साइवर पर 3.20 करोड़ रुपये की बोली लगी। नताली को मुंबई इंडियंस ने और गार्डनर को गुजरात जायंट्स ने खरीदा था। अब तक के शीर्ष 10 सबसे महंगे खिलाड़ियों में से सात भारत के हैं।  मंधाना के अलावा दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स,

शेफाली वर्मा, रिचा घोष, पूजा वस्त्राकर और हरमनप्रीत कौर की भी बड़ी बोली लगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका में है। टीम ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की थी। खिलाड़ियों ने मैच के एक दिन बाद हुई नीलामी का लुत्फ उठाया।

वीडियो में देखें स्मृति मंधाना की प्रतिक्रिया

नीलामी के लिए सभी खिलाड़ी एक कमरे में एकत्रित हुए और एक-दूसरे की बोली का उत्साह बढ़ाया। मंधाना का नाम नीलामी में सबसे पहले आते ही भारतीय खिलाड़ियों ने तालियां बजाईं।

मंधाना ने जैसे ही 3.40 करोड़ का आंकड़ा छुआ खिलाड़ियों ने उन्हें गले लगाकर बधाई दी, वहीं, हिमाचल प्रदेश की हरमनप्रीत और रेणुका ठाकुर की बोली पर खूब हंगामा और जश्न मनाया गया।

हरमनप्रीत को मुंबई इंडियंस ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा। वे मुंबई की कप्तान बन सकती हैं। वहीं, रेणुका को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा। मंधाना बैंगलोर टीम की कप्तान बन सकती हैं।

वहीं, रेणुका उनके साथ खेलती नजर आएंगी। इसका वीडियो भी सामने आया है। मंधाना, हरमनप्रीत, शेफाली और रेणुका समेत तमाम खिलाड़ियों ने अपने अनुभव भी साझा किए हैं। आप इसका वीडियो भी देख सकते हैं।

वीडियो में देखें रेणुका सिंह की प्रतिक्रिया

वीडियो में देखें शेफाली वर्मा की प्रतिक्रिया

 

Leave a Comment