विमेंस प्रीमियर लीग में डांस करेंगी कृति सेनन और कियारा आडवाणी, जानिए पूरी खबर

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल 2023) के पहले सीजन की ओपनिंग सेरेमनी 4 मार्च को होगी। पहले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम का सामना गुजरात जायंट्स से होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टूर्नामेंट के पहले दिन।

मैच से पहले रंगारंग कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है। इस फंक्शन में बॉलीवुड की कई स्टार एक्ट्रेसेस नजर आएंगी। महिला प्रीमियर लीग ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी है कि एक्ट्रेस कृति सेनन और कियारा आडवाणी सेलिब्रेशन का हिस्सा बनेंगी।

इन दोनों के अलावा मशहूर पॉप सिंगर एपी ढिल्लों परफॉर्म करेंगे। रंगारंग कार्यक्रम मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। यह शाम 5:30 बजे शुरू होगा।

पांच फ्रेंचाइजियों ने खरीदे थे कुल 87 खिलाड़ी

महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 13 फरवरी को हुई थी। नीलामी में उतरे कुल 448 खिलाड़ियों में से सिर्फ 87 खिलाड़ियों पर बोली लगी। वहीं, पांच फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स।

गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मिलकर उन्हें खरीदने के लिए 59.50 करोड़ रुपये खर्च किए। गुजरात, दिल्ली और बेंगलुरु ने सबसे ज्यादा 18-18 खिलाड़ी खरीदे। वहीं, मुंबई ने 17 और यूपी ने 16 खिलाड़ी खरीदे।

स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं

नीलामी में 160 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी शामिल हुए, जिनमें से सिर्फ 30 खिलाड़ियों पर ही बोली लगी. वहीं, नीलामी में 250 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ी उतरे थे। इनमें से 57 भारतीय खिलाड़ी नीलामी में बिके। नीलामी में फ्रेंचाइजियों ने 20 खिलाड़ियों पर एक करोड़ या इससे ज्यादा की रकम लुटाई।

इनमें से चार खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने 2 करोड़ से 3 करोड़ रुपये और तीन खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपये से अधिक में खरीदा। नीलामी में स्मृति मंधाना (आरसीबी) सबसे महंगी बिकीं। उन्हें 3.40 करोड़ रुपये की बोली लगी।

Leave a Comment