भारत की कप्तानी करने को बेताब थे कोहली, शास्त्री ने धोनी को लेकर कही थी बरी बात

श्रीधर ने क्रिकेट लेखक आर कौशिक के साथ पुस्तक का सह-लेखन किया है। उन्होंने किताब में एक बड़ा खुलासा किया है। धोनी ने 2014 के अंत में टेस्ट कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद उनके पास केवल सफेद गेंद के प्रारूप के कप्तान के रूप में ही रह गया था। यह उसी समय की घटना है।

भारतीय टीम में इस समय कप्तानी को लेकर कई चुनौतियां हैं। महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के कप्तानी से हटने के बाद अब बीसीसीआई विभाजित कप्तानी पर विचार कर रहा है. हालांकि, छह-सात साल पहले भी एक समय ऐसा आया था।

जब टीम इंडिया की कप्तानी बंटी हुआ करती थी। तब टेस्ट में कप्तान विराट कोहली थे, जबकि धोनी वनडे-टी20 की कमान संभाल रहे थे। फिर एक समय ऐसा भी आया जब कोहली वनडे और टी20 में कप्तानी संभालने के लिए बेताब थे।

यह हम नहीं बल्कि भारतीय टीम के फील्डिंग कोच रह चुके आर श्रीधर ने अपनी किताब ‘कोचिंग बियॉन्ड- माई डेज विद द इंडियन क्रिकेट टीम’ में लिखा है। श्रीधर ने यह किताब क्रिकेट लेखक आर कौशिक के साथ मिलकर लिखी है। धोनी ने 2014 के अंत में टेस्ट कप्तानी छोड़ दी थी।

इसके बाद उनके पास केवल सफेद गेंद के प्रारूप के कप्तान के रूप में ही रह गया था। किताब में लिखा गया है कि 2016 में भी कोहली सीमित ओवरों की क्रिकेट में कप्तानी करने के इच्छुक थे, लेकिन रवि शास्त्री के समझाने पर कोहली शांत हो गए।

शास्त्री के हस्तक्षेप करने पर मामला शांत हुआ। श्रीधर ने किताब में बताया है कि कैसे कोहली सफेद गेंद के क्रिकेट का कप्तान बनने के इच्छुक थे। उन्होंने लिखा है- 2016 में एक समय ऐसा भी आया था जब विराट सफेद गेंद के प्रारूप में भी कप्तान बनना चाहते थे।

उन्होंने कुछ ऐसी बातें कही जिससे पता चलता है कि वह कप्तानी करना चाहते हैं। हालांकि, शास्त्री ने मामले में हस्तक्षेप किया और कोहली को सलाह दी कि धोनी को खुद कप्तानी सौंपने का इंतजार करें। एक दिन शास्त्री ने कोहली को बुलाया और कहा कि कोहली धोनी ने खुद आपको टेस्ट कप्तानी दी है।

आपको उनका सम्मान करना होगा। जब समय सही होगा तो वह आपको सीमित ओवरों के क्रिकेट में भी मौका देगा। तब तक अगर आप उनकी इज्जत नहीं करते हैं तो भविष्य में आपको भी टीम से इज्जत नहीं मिलेगी। आपको भी मौका मिलेगा, लेकिन इसके लिए आपको उसके पीछे भागना नहीं है।

धोनी ने 2016 के अंत में वनडे-टी20 की कप्तानी भी छोड़ दी थी। फिर विराट तीनों फॉर्मेट में कप्तान बने। हालांकि काफी विवादों के बाद कोहली को 2020 में टी20 और वनडे की कप्तानी से हटा दिया गया था।

फिर 2021 में कोहली ने टेस्ट कप्तानी से भी इस्तीफा दे दिया। मौजूदा समय में टेस्ट और वनडे में रोहित शर्मा कप्तान हैं, जबकि टी20 में हार्दिक पांड्या को अगला कप्तान माना जा रहा है।

 

Leave a Comment