आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों के बेस प्राइस का ऐलान

आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन के लिए प्लेयर्स के बेस प्राइज का हुआ ऐलान :

आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों के बेस प्राइस का ऐलान कर दिया गया है। केन विलियमसन, बेन स्टोक्स, जिमी नीशम, निकोलस पूरन और जेसन होल्डर को दो करोड़ के बेस प्राइस में रखा गया है, जिसमें श्रीलंकाई ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज भी शामिल हैं।

आईपीएल 2023 की नीलामी के लिए कुल 991 खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज कराया है। टी20 वर्ल्ड कप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सैम करन को भी दो करोड़ के बेस प्राइस में शामिल किया गया है।

अगर दूसरे खिलाड़ियों की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने भी खुद को दो करोड़ के बेस प्राइस में रखा है। वहीं मिचेल स्टार्क और एलेक्स हेल्स जैसे खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए अपना नाम दर्ज नहीं कराया है।

आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन के लिए 2 करोड़ की बेस प्राइज वाले प्लेयर्स की लिस्ट

टॉम बैंटन, सैम क्यूरन, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, जेमी ओवरटन, क्रेग ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, बेन स्टोक्स, नाथन कूल्टर-नाइल, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, क्रिस लिन, केन विलियमसन, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, रिले रोसो, रेसी वैन डेर डूसन, एंजेलो मैथ्यूज, जेसन होल्डर और निकोलस पूरन।

1.5 करोड़ की बेस प्राइज वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

सीन एबॉट, रिले मेरेडिथ, झाय रिचर्डसन, एडम जैम्पा, शाकिब अल हसन, हैरी ब्रूक, विल जैक्स, डेविड मलान, जेसन रॉय और शेरफेन रदरफोर्ड।

1 करोड़ की बेस प्राइज वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

मयंक अग्रवाल, केदार जाधव, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, मोइसेस हेनरिक्स, एंड्रयू टाय, जो रूट, ल्यूक वुड, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, मार्टिन गप्टिल, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, हेनरिक क्लासेन, तबरेज शम्सी, कुसल परेरा, रोस्टन चेज, रहकीम कॉर्नवॉल, शाई होप, अकील हुसैन और डेविड विसे।

बता दें कि इस बार आईपीएल 2023 में वन इम्पैक्ट प्लेयर्स का नियम भी लागू रहेगा। जहां टीमें मैदान में किसी खिलाड़ी की जगह अपना एक खिलाड़ी प्रभाव के तौर पर उतार सकेंगी।

Leave a Comment