Video: पत्नी संग स्टेडियम पहुंचे माही, रांची में फिर गूंजे धोनी के सुर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज शुक्रवार से शुरू हो गई। पहला मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम परिसर में खेला गया। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम में उमड़ पड़े।

वहीं, जब पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी बड़े पर्दे पर नजर आए तो दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। धोनी पत्नी साक्षी के साथ मैच का लुत्फ उठाने स्टेडियम पहुंचे। बता दें कि इससे पहले माही भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात को लेकर सुर्खियों में थे।

रांची में फिर गूंजा धोनी धोनी

धोनी का वीडियो भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही धोनी कैमरे के सामने आते हैं दर्शक उनका स्वागत स्वैग से करते हैं।

दर्शक खुशी से झूमने लगते हैं। रांची में एक बार फिर धोनी…धोनी की गूंज कुछ देर के लिए सुनाई दी। इसके बाद माही हाथ मिलाकर दर्शकों का प्यार स्वीकार करती हैं। इस बीच साक्षी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। धोनी के इस वीडियो पर कुछ ही घंटों में लाखों लाइक्स आ चुके हैं।

गौरतलब है कि धोनी ने मैच की पूर्व संध्या पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों को एक सरप्राइज दिया था। धोनी खुद स्टेडियम पहुंचे और खिलाड़ियों और टीम के अन्य सदस्यों से मिले। बीसीसीआई ने धोनी और खिलाड़ियों के बीच मुलाकात का वीडियो शेयर करते हुए लिखा।

‘देखिए रांची में ट्रेनिंग के दौरान कौन मिलने आया है- दिग्गज एमएस धोनी।’ धोनी ने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वह अब केवल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में ही सक्रिय हैं।

Leave a Comment