PBKS vs MI: पंजाब पर मुंबई इंडियंस की धमाकेदार जीत के साथ IPL 2023 पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव

IPL 2023 Points Table: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2023 के ताजा मैच में रोहित शर्मा की टीम ने 6 विकेट से आसान जीत हासिल की। इस जीत ने मुंबई इंडियंस को 10 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंचा दिया।

हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब के भी इतने ही अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के कारण वे क्रमश: 5वें और 7वें स्थान पर हैं। दिन के पहले मैच में बारिश के कारण लखनऊ सुपरजायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स को 1-1 अंक मिले।

पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 में अभी एक नंबर पर गुजरात टाइटंस, दो नंबर पर एलएसजी, तीन नंबर पर सीएसके और चार नंबर पर राजस्थान रॉयल्स का कब्जा है। MI के अच्छे नेट रन रेट ने उन्हें पंजाब किंग्स पर जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में एक पायदान ऊपर जाने में मदद की।

IPL 2023 Points Table: IPL 2023 अंक तालिका

point table 20point table 21

Leave a Comment