ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर ने रचा इतिहास, फेंकी महिला क्रिकेट की अब तक की सबसे तेज गेंद

महिला प्रीमियर लीग (WPL) ने अपने पहले संस्करण के बाद से ही क्रिकेट की दुनिया में धूम मचा दी है।इस लीग में तीन टीमें हैं जो पुरुषों की IPL की फ्रेंचाइजी के नाम से हैं। जिनमें RCB, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस शामिल है। दुनिया भर के फेमस क्रिकेटरों WPL  लीग में हिस्सा लिया है।

इनमें ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी लीग में अपने शानदार परफॉरमेंस से चर्चा में हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में, पेरी ने 5 छक्कों के साथ 67 रनों की शानदार पारी खेली, और यूपी वारियर्स के खिलाफ 4 ओवरों में सिर्फ 16 रन देकर 3 विकेट लेकर अपने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन किया।

हालाँकि, उनके प्रदर्शन का मुख्य आकर्षण तब था जब उन्होंने महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज़ गेंद फेंकी, जिसकी स्पीड 130.5 किमी प्रति घंटा थी। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ अफ्रीका की स्टार गेंदबाज शबनीम इस्माइल के रिकॉर्ड तोड़ते हुए नंबर 1 स्थान हासिल किया है।

महिला क्रिकेट की 5 सबसे तेज गेंद फेंकने वाला गेंदबाज

  • 130.5 KMPH- एलिस पेरी (आरसीबी, ऑस्ट्रेलिया) vs यूपी वॉरियर्स, 2023 (WPL)
  • 128 KMPH- शबनिम इस्माइल (साउथ अफ्रीका) vs वेस्टइंडीज, 2016
  • 127.4 KMPH- शबनिम इस्माइल (साउथ अफ्रीका) vs इंग्लैंड, 2023
  • 127.1 KMPH- शबनिम इस्माइल (साउथ अफ्रीका) vs न्यूजीलैंड, 2022
  • 126.8 KMPH- डार्सी ब्राउन (ऑस्ट्रेलिया) vs भारत, 2021

टूर्नामेंट में एलिस पेरी का शानदार परफॉर्मेंस

अगर इस टूर्नामेंट की बात करें तो एलिस पेरी की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भले ही 6 में से पांच मैच गंवाए हों, लेकिन पेरी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। पेरी ने 6 पारियों में 205 रन बनाए हैं, जिससे वह लीग की दूसरी टॉप स्कोरर हैं।

हालाँकि उन्होंने गेंदबाजी में केवल 3 विकेट लिए हैं, लेकिन उन्होंने कई मैचों में प्रभावशाली परफॉमेंस किया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में पेरी ने अर्धशतकीय पारी खेली और 5 छक्के जड़े, जो आकर्षण का केंद्र रहे।

हालांकि, केवल 2 लीग मैच बचे होने से आरसीबी के नॉकआउट में जगह बनाने की संभावना कम हो गई है। टीम 18 मार्च को गुजरात जायंट्स से भिड़ेगी, उसके बाद टेबल टॉपर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच होगा।

Leave a Comment