TCL C72K 4K TV भारत में लॉन्च होने वाला है – जानिए फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन!

Published On:
TCL C72K 4K TV

TCL C72K 4K TV:अगर आप एक बेहतरीन 4K TV लेने की सोच रहे हैं,जो सिनेमा हॉल जैसा फील दे, तो TCL की नई C72K QD-Mini LED TV सीरीज़ आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। यह TV 55 इंच से लेकर बड़ा 98 इंच तक के साइज़ में अवेलेबल है,और इसकी खासियतें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आइये इस नए टीवी TCL C72K QD-Mini LED के बारे में सबकुछ डिटेल्स में जानते हैं।

डिजाइन

TCL C72K 4K TV देखने में जितना सुंदर लगता है, उससे कहीं ज्यादा मजबूत भी है। इसका अल्ट्रा-स्लिम फ्रेम और मेटल कंस्ट्रक्शन इसे एक शानदार लुक देता है। बेज़ल लगभग न के बराबर है, जिससे आपको नेयरली बेज़ल-लेस व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है। TCL का मानना है,कि यह डिजाइन न सिर्फ स्टाइलिश है,और लंबे समय तक चलने वाला भी है।

डिस्प्ले

TCL C72K 4K TV की सबसे बड़ी खासियत है इसकी QD-Mini LED टेक्नोलॉजी जो क्वांटम डॉट कलर और मिनी LED बैकलाइटिंग को मिलाती है। 4K रेजोल्यूशन (3840 x 2160) के साथ यह TV 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है, जो HDR कंटेंट के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

2048 लोकल डिमिंग जोन्स और TCL की खास All-Domain Halo Control टेक्नोलॉजी ब्लैक लेवल्स और कलर एक्यूरेसी को नए स्तर पर ले जाती है।

TCL C72K QD TV

अगर आप गेमिंग के शौकीन हैं,तो TCL C72K QD TV आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन होगा। 144Hz नेटिव रिफ्रेश रेट और 288Hz VRR सपोर्ट के साथ यह गेमिंग के लिए आदर्श है। AMD Free Sync Premium Pro सपोर्ट लैग-फ्री गेमिंग एक्सपीरियंस देता है। Game Master मोड आपको कम इनपुट लैग के साथ स्मूद गेमप्ले देता है।

प्रोसेसर और फीचर्स

TCL C72K 4K TV में AiPQ Pro प्रोसेसर दिया गया जो रियल-टाइम में पिक्चर क्वालिटी को ऑप्टिमाइज़ करता है। यह AI की मदद से कलर, कंट्रास्ट, HDR और मोशन को ऑटोमैटिकली एडजस्ट करता है।

Google TV (Android OS) के साथ आप Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar जैसे सभी पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स तक पहुंच सकते हैं। बिल्ट-इन Google Assistant और Chromecast सपोर्ट आपको वॉइस कंट्रोल और स्क्रीन मिररिंग की सुविधा देता है।

साउंड सिस्टम


TCL C72K 4K TV का साउंड सिस्टम ONKYO के साथ मिलकर डिज़ाइन किया गया है। 2.1 चैनल साउंड सिस्टम Dolby Atmos और DTS Virtual X को सपोर्ट करता है, जो आपको सिनेमा हॉल जैसा सराउंड साउंड एक्सपीरियंस देता है। डायलॉग क्लैरिटी बढ़ाने के लिए विशेष टेक्नोलॉजी का उसे किया गया है।

स्टोरेज

TCL C72K 4K TV में आपको 4 HDMI पोर्ट्स, 2 USB पोर्ट्स, ऑप्टिकल आउट और वाई-फाई 6 कनेक्टिविटी मिलती है। 3GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ यह TV सभी मॉडर्न ऐप्स को स्मूथली चलाने में सक्षम है। एनर्जी-सेविंग मोड बिजली की खपत को कम करता है।

कीमत और उपलब्धता

TCL C72K 4K-Mini LED TV भारत में 15 जुलाई 2025 से अवेलेबल है। 55-इंच मॉडल की शुरुआती कीमत ₹84,990 है। आप इसे Amazon, Flipkart, Croma और Reliance Digital जैसे प्रमुख रिटेलर्स से खरीद सकते हैं।यह TV विजुअल स्टोरीटेलिंग के मानकों को नए स्तर पर ले जाता है।

अगर आप प्रीमियम 4K पिक्चर क्वालिटी, उच्च ब्राइटनेस और Dolby Atmos साउंड चाहते हैं,तो TCL C72K एक बेहतरीन ऑप्शन है। इस TV कीमत कुछ ज्यादा है, लेकिन फीचर्स के हिसाब से यह Sony और Samsung के हाई-एंड TV टक्कर दे सकता है। गेमर्स और मूवी लवर्स के लिए तो यह एक ड्रीम TV हो सकता है। क्या आप इस TV को खरीदने की सोच रहे हैं।

Sweety Kumari

I’m Sweety Kumari, and for the past three years I’ve been writing about automobiles and tech gadgets at Bharat Khabri. I love hands-on testing—from road trials to gadget drop tests—so my reviews and comparisons are always based on real experience. I break down complex features into clear, easy-to-understand language, helping you make confident choices every time.

Leave a Comment

Check Latest!