boAt Airdopes Prime 701 ANC TWS की धमाकेदार एंट्री – जानिए कीमत, फीचर्स और डिटेल्स!

Published On:
boAt Airdopes Prime 701 ANC TWS

boAt Airdopes Prime 701 ANC TWS: boAt ने अपने नए Airdopes Prime 701 ANC TWS ईयरबड्स को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह ईयरबड्स “Built for India” फिलॉसफी के साथ डिज़ाइन किए गए हैं और boAt के Prime Promise के तहत बेहतरीन क्वालिटी, फीचर्स और सॉफ्टवेयर सपोर्ट ऑफर करते हैं।

boAt Airdopes Prime 701 ANC TWS ₹1,999 की कीमत में 46dB हाइब्रिड ANC और 50 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ आते हैं। आइये इनके बारे में डिटेल्स में जानते है।

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

boAt Airdopes Prime 701 ANC TWS का डिजाइन एर्गोनोमिक और कॉम्पैक्ट है, जिससे यह कानों में आराम से फिट होता है। इसे Zinc White, Obsidian Grey और Titanium Blue – तीन कलर वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। IPX5 वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग इसे पसीने और हल्की बारिश से बचाता है, जो भारतीय जलवायु के लिए परफेक्ट है।

साउंड क्वालिटी और फीचर्स

boAt Airdopes Prime 701 ANC TWS की सबसे बड़ी खासियत इसकी बेहतरीन साउंड क्वालिटी है। 10mm ड्राइवर्स और 24-bit boAt Spatial Audio सपोर्ट के साथ यह इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस देता है।

46dB हाइब्रिड ANC आपको शोर भरी जगहों पर भी क्लियर ऑडियो सुनने में मदद करता है। AI ENx टेक्नोलॉजी के साथ 4 माइक्रोफोन कॉल क्वालिटी को और शानदार बनाते हैं।

बैटरी और कनेक्टिविटी

boAt Airdopes Prime 701 ANC TWS 50 घंटे तक की प्लेबैक टाइम देता है, जिसमें ईयरबड्स 35mAh और केस 500mAh की बैटरी दिया गया है। ASAP चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग पर 180 मिनट (3 घंटे) तक का प्लेबैक टाइम मिलता है। ब्लूटूथ 5.2 और Google Fast Pair सपोर्ट के साथ कनेक्टिविटी बहुत स्मूथ है।

गेमिंग और एडवांस्ड फीचर्स

गेमर्स के लिए BEAST मोड 60ms लो लेटेंसी देता है, जो गेमिंग एक्सपीरियंस को शानदार बनाता है। मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी आपको एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट करने की फीचर्स देती है। boAt Adaptive EQ by Mimi और boAt Hearables ऐप सपोर्ट के जरिए आप साउंड को अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं।

कीमत और उपलब्धता

boAt Airdopes Prime 701 ANC की कीमत सिर्फ ₹1,999 है और यह Amazon.in और boAt की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस कीमत में मिलने वाले फीचर्स और परफॉर्मेंस को देखते हुए यह अपने प्रतिस्पर्धियों Realme Buds Air 6, OnePlus Nord Buds 3 और Oppo Enco Air 3 Pro के मुकाबले शानदार ऑप्शन है।

अगर आप ₹2,000 से कम कीमत में बेस्ट ANC TWS ईयरबड्स खरीदना चाहते हैं, तो boAt Airdopes Prime 701 ANC आपके लिए परफेक्ट चॉइस है। लंबी बैटरी लाइफ, बेहतरीन साउंड क्वालिटी और गेमिंग फीचर्स के साथ यह भारतीय यूजर्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन है।

Sweety Kumari

I’m Sweety Kumari, and for the past three years I’ve been writing about automobiles and tech gadgets at Bharat Khabri. I love hands-on testing—from road trials to gadget drop tests—so my reviews and comparisons are always based on real experience. I break down complex features into clear, easy-to-understand language, helping you make confident choices every time.

Leave a Comment