Mercedes-Benz GLS 450d AMG Line भारत में हुआ लॉन्च – डीज़ल SUV भी अब हुई स्पोर्टी!

Published On:
Mercedes-Benz GLS 450d AMG Line

Mercedes-Benz GLS 450d AMG Line: अगर आप लग्जरी SUV स्टाइल और परफॉरमेंस का शानदार कॉम्बिनेशन ढूंढ रहे हैं, तो Mercedes-Benz GLS 450d AMG Line आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इस नए वेरिएंट में AMG की खास स्टाइलिंग और फीचर्स मिलते हैं, जो इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। आइये, इस SUV के बारे में डिटेल्स में जानते है।

कीमत और वेरिएंट्स

Mercedes-Benz इंडिया ने GLS 450 के दो नए AMG लाइन वेरिएंट्स लॉन्च किए हैं। GLS 450 AMG लाइन (पेट्रोल) की कीमत ₹1.40 करोड़ है और GLS 450d AMG लाइन (डीजल) की कीमत ₹1.43 करोड़ है।

ये नए वेरिएंट्स स्टैंडर्ड मॉडल्स की तुलना में ₹3 लाख (पेट्रोल) और ₹1 लाख (डीजल) ज्यादा महंगे हैं। लेकिन इस एक्स्ट्रा कीमत में आपको AMG की स्पोर्टी और प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

डिज़ाइन

AMG लाइन पैकेज GLS को और भी एग्रेसिव और स्टाइलिश लुक देता है। इसमें रिडिज़ाइन्ड बंपर्स, बड़े एयर इंटेक्स, बॉडी-कलर्ड व्हील आर्चेस और साइड सिल्स दिया गया हैं। इसमें Mercedes-Benz लेटरिंग वाली बड़ी ब्रेक कैलीपर्स और 21-इंच के एलॉय व्हील्स (ऑप्शनल नाइट पैकेज के साथ) भी दिए गए हैं।

नाइट पैकेज चुनने पर आपको ब्लैक फिनिश वाले विंग मिरर्स, विंडो सराउंड्स और रूफ रेल्स भी मिलते हैं, जो SUV के लुक को और भी बोल्ड बना देते हैं।

इंटीरियर

अंदर की कैबिन भी AMG लाइन के साथ ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम फील देती है। इसमें फ्लैट-बॉटम AMG स्टीयरिंग व्हील (तीन-स्पोक डिज़ाइन), एल्युमिनियम फिनिश वाले पेडल्स, AMG-ब्रांडेड फ्लोर मैट्स और हाई-क्वालिटी मटीरियल्स व स्टिचिंग दिए गए हैं। मर्सिडीज की मशहूर MBUX इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन और प्रीमियम साउंड सिस्टम भी इसमें उपलब्ध हैं।

परफॉरमेंस

AMG लाइन वेरिएंट्स स्टैंडर्ड GLS 450 की तरह ही हैं। GLS 450 AMG लाइन (पेट्रोल) में 3.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड इनलाइन-6 इंजन दिया गया है, जो 375 bhp पावर और 500 Nm टॉर्क जेनेरेट करता है। यह 0-100 kmph की स्पीड सिर्फ 6.1 सेकंड में पूरी करता है।

वहीं, GLS 450d AMG लाइन (डीजल) में 3.0-लीटर इनलाइन-6 डीजल इंजन मिलता है, जो 362 bhp पावर और 750 Nm टॉर्क जेनेरेट करता है। दोनों ही वेरिएंट्स में 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और मर्सिडीज का 4MATIC ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है, जो ऑफ-रोड और हाई-स्पीड ड्राइविंग दोनों के लिए शानदार है।

Mercedes-Benz

GLS series को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। कंपनी ने अब तक 16,000 यूनिट्स से ज्यादा GLS बेच चुकी है। FY2026 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में मर्सिडीज ने 4,238 वाहनों की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले 10% ज्यादा है।

कोर सेगमेंट (C-Class, E-Class, GLC, GLE) में 10% ग्रोथ हुई है, और GLC और GLE ने कुल सेल्स का 60% योगदान दिया है। EV सेल्स में 157% की बढ़ोतरी हुई है। इससे पता चलता है कि भारतीय मार्केट में मर्सिडीज की डिमांड लगातार बढ़ रही है।

अगर आप एक लग्जरी SUV चाहते हैं, जो स्टाइल, कम्फर्ट और परफॉरमेंस का शानदार कॉम्बिनेशन हो, तो GLS 450 AMG लाइन एक शानदार ऑप्शन है। इसकी कीमत काफी ज्यादा है, लेकिन AMG की स्पोर्टी स्टाइलिंग और प्रीमियम फीचर्स इसकी वैल्यू को जस्टिफाई करते हैं।

Sweety Kumari

I’m Sweety Kumari, and for the past three years I’ve been writing about automobiles and tech gadgets at Bharat Khabri. I love hands-on testing—from road trials to gadget drop tests—so my reviews and comparisons are always based on real experience. I break down complex features into clear, easy-to-understand language, helping you make confident choices every time.

Leave a Comment

Check Latest!