मोहम्मद शमी को शाहिद अफरीदी ने दी नसीहत, कहा नफरत नहीं फैलानी चाहिए

Cricket News: नफरत नहीं फैलानी चाहिए, शाहिद अफरीदी ने मोहम्मद शमी को दी सलाह: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल (T20 World Cup 2022) में पाकिस्तान को इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने ट्विटर पर दिल टूटने वाली इमोजी पोस्ट की।

इस पर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने जवाब दिया कि सॉरी भाई। यह सभी क्रियाओं का परिणाम है। इसके साथ ही उन्होंने तीन दिल तोड़ने वाले इमोजी भी पोस्ट किए।

इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने शमी को सलाह दी है कि क्रिकेटरों को ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जिससे नफरत फैले। कोशिश होनी चाहिए कि दोनों देशों के बीच दूरियां कम हों।

आपको बता दें कि सुर्खियों में बने रहने के लिए अफरीदी खुद भारत के खिलाफ आग उगलते रहते हैं। कश्मीर हो या कोई और मुद्दा, वह टिप्पणियां जरूर करते हैं। टेरर फंडिंग मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद वह यासीन मलिक के समर्थन में खड़े हुए थे।

अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं होनी चाहिए: अफरीदी

शमी के ट्वीट का जवाब देते हुए अफरीदी ने समा टीवी पर कहा, “आप मौजूदा टीम के साथ खेल रहे हैं..इन चीजों से बचें। देखिए, हम क्रिकेटर एंबेसडर हैं, हम रोल मॉडल हैं और हम हमेशा दोनों के बीच तनाव को कम करने की कोशिश करते हैं।” ” मेरी राय में नफरत फैलाने वाली ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए।

हम उनके साथ खेलना चाहते हैं : शोएब अख्तर

अख्तर ने आगे कहा, “हमें रिश्ते बनाने चाहिए और खेल एक ऐसी चीज है जो हमारे रिश्तों को बेहतर बना सकता है। हम उनके (भारत) साथ संबंध बनाना चाहते हैं। हम उसके साथ (क्रिकेट) खेलना चाहते हैं।” मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए, पाकिस्तान ने 20 ओवरों में 137/8 का स्कोर बनाया।

जोस बटलर की अगुआई में इंग्लैंड ने लक्ष्य को 19 ओवर में पांच विकेट रहते हुए हासिल कर लिया और जीत हासिल कर ली। यह उनका दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब है। टीम एक साथ टी20 और वनडे वर्ल्ड खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी।

Leave a Comment