Volvo XC60: लक्ज़री SUV मार्केट में एक बार फिर धूम मचाने के लिए तैयार है,Volvo XC60 स्वीडिश ऑटोमेकर Volvo ने अपडेटेड XC60 को भारत में 1 अगस्त, 2025 को लॉन्च करने की घोषणा की है। इस फेसलिफ्ट मॉडल में कुछ स्टाइलिश चेंजिंग, नई टेक्नोलॉजी और वही पावरफुल माइल्ड-हाइब्रिड इंजन दिया गया है।
अगर आप प्रीमियम SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है।आइए जानते हैं इस Volvo XC60 में क्या खास है,और यह Mercedes-Benz GLC, BMW X3 और Audi Q5 को कैसे टक्कर देगा।
डिज़ाइन
Volvo XC60 के इस वर्जन में कंपनी ने बाहरी डिज़ाइन में कुछ इम्पोर्टेन्ट चेंजिंग किए हैं,जो इसे पहले से ज्यादा अट्रैक्टिव बनाते हैं। फ्रंट ग्रिल को पूरी तरह से रीडिज़ाइन किया गया है, जो अब ज्यादा बोल्ड और स्टाइलिश लुक देता है। अलॉय व्हील्स का डिज़ाइन भी बदला गया है,जो SUV को एक फ्रेश एपील देता है।
Volvo XC60 के रियर में आपको डार्कर टेल लैंप्स मिलेंगे जो रात के समय कार को और भी खूबसूरत बनाते हैं। कलर ऑप्शन्स की बात करें तो Volvo ने तीन नए रंग लॉन्च किए हैं – Forest Lake (एक गहरा हरा शेड), Aurora Silver (चमकदार सिल्वर) और खासकर Mulberry Red जो पहली बार XC60 पर अवेलेबल होगा।
ये सब फीचर XC60 को उसके कंपटीटर्स जैसे Mercedes-Benz GLC और BMW X3 के कम्पेयर में एक फ्रेश और मॉडर्न लुक देते हैं।
टेक्नोलॉजी
Volvo XC60 के अंदर के हिस्से में सच में बड़ा बदलाव किया गया है,11.2-इंच की नई टचस्क्रीन जो पहले के अकॉर्डिंग काफी बड़ी है,और इसकी पिक्सल डेंसिटी में 21% का इन्क्रीज़ हुआ है।
अब आपको Volvo XC60 में और भी शार्प ग्राफिक्स और स्मूद इंटरफेस मिलेगा। यह नया इंफोटेनमेंट सिस्टम Google और Qualcomm के Snapdragon Cockpit Platform पर चलता है,जो पिछले सिस्टम के अकॉर्डिंग दोगुनी तेज स्पीड देता है।
Volvo XC60 में एक बड़ी खुशखबरी यह है,कि अब आपको over-the-air (OTA) अपडेट्स मिलेंगे, और नई फीचर्स और सुधारों के लिए आपको शोरूम जाने की जरूरत नहीं होगी। सीट्स और डैशबोर्ड के डिज़ाइन में भी बदलाव किए गए हैं,जो कैबिन को और भी प्रीमियम फील कराते हैं।
परफॉरमेंस
पावरट्रेन के मामले में Volvo ने कोई बड़ा चेंजिंग नहीं किया है। भारत में नई XC60 अभी भी उसी B5 माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आएगी जिसमें 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है जो 250+ हॉर्सपावर जेनरेट करता है।
Volvo XC60 में 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी दिया गया है,जो फ्यूल एफिशिएंसी को बेहतर बनाता है।और कई कंपनी की तरह Volvo ने अभी तक भारत में PHEV (प्लग-इन हाइब्रिड) वर्जन लॉन्च करने की कोई घोषणा नहीं की है। ड्राइविंग डायनामिक्स में Volvo ने सस्पेंशन और स्टीयरिंग सेटअप में मामूली ट्वीक्स किए हैं,जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाते हैं।
कीमत
Volvo XC6 की अपडेटेड फीचर्स के साथ इसकी कीमत थोड़ी बढ़ने की उम्मीद है।कर्रेंट मॉडल की कीमत ₹65 लाख के आसपास है और नए वर्जन की कीमत ₹67-68 लाख तक हो सकती है।
Volvo XC6 सेगमेंट में XC60 की मुख्य कॉम्पिटिटर Mercedes-Benz GLC, BMW X3 और Audi Q5। Volvo की पावर है।अगर आप एक अलग और सोफिस्टिकेटेड SUV चाहते हैं जो भीड़ से अलग दिखे, तो XC60 बेहतरीन ऑप्शन है।और अगर आप ब्रांड इमेज को प्राथमिकता देते हैं,तो आपको GLC या X3 के बारे में भी सोचना चाहिए।
अगर आप 60-70 लाख रुपये के बजट में एक प्रीमियम SUV खरीदने की सोच रहे हैं,तो अपडेटेड Volvo XC60 आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसका नया डिज़ाइन, बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम और Volvo की फेमस सेफ्टी टेक्नोलॉजी इसे स्पेशल बनाती है।
अगर आप ब्रांड वैल्यू और रेसेल पर ज्यादा फोकस करते हैं, तो Mercedes GLC या BMW X3 भी अच्छे ऑप्शन हैं। Volvo XC60 उन लोगों के लिए परफेक्ट है,जो भीड़ से अलग दिखना चाहते हैं,और सुरक्षा व टेक्नोलॉजी को प्राथमिकता देते हैं।
1 अगस्त को इसकी आधिकारिक कीमत घोषित होने के बाद ही क्लियर हो पाएगा कि यह अपने टक्कर वाले कार के मुकाबले कितना वैल्यू फॉर मनी ऑफर करती है।