इन भारतीय क्रिकेटरों के पीछे दौड़ रही हैं ये 4 अभिनेत्रियां, 3 को है अपनी फॉर्म की चिंता

भारतीय क्रिकेट और बॉलीवुड का टीम इंडिया के कई पूर्व खिलाड़ियों के साथ बॉलीवुड अभिनेत्रियों से शादी या डेटिंग करने का हमेशा करीबी रिश्ता रहा है। वहीं, यह सिलसिला आज भी जारी है। इस समय भी टीम इंडिया के कई खिलाड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साथ रिलेशन में हैं। इस वजह से वह सोशल मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं।

इसी के चलते आज हम आपको बॉलीवुड की उन 4 अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो टीम इंडिया के खिलाड़ियों के पीछे धोखा खा रही हैं। जबकि इनमें से 4 खिलाड़ी इस समय अपनी फॉर्म के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

1. ऋषभपन्त vs उर्वशी रौतेला:-

आपने हाल के महीनों में इस जोड़ी के बारे में कई बातें सुनी होंगी। उर्वशी और पंत के बीच काफी समय से एक अलग विवाद चल रहा है। कहा जाता है कि उर्वशी रौतेला पंत से प्यार करती हैं, लेकिन पंत उर्वशी को फीलिंग्स तक नहीं देते।

वहीं, उर्वशी पंत के पीछे दुबई और ऑस्ट्रेलिया जाती हैं। यह उनके एशिया कप 2022 और टी20 वर्ल्ड कप के दौरान बखूबी देखने को मिला था।

2. श्रेयस अय्यर vs अश्विनी अहीर:-

इनका मामला हाल ही में तब सामने आया जब श्रेयस अय्यर न्यूज़ीलैण्ड दौरे पर पहुंचे और टी-20 सीरीज में फ्लॉप हुए। दरअसल, जब अय्यर सीरीज के दुसरे मैच में हिट विकेट हुए तब अश्विनी अहीर ने अय्यर पर तंज कसा था की मेरे साथ कॉफ़ी पीके जाता तो सूर्यकुमार यादव के तरह शतक लगाता।

इसके बाद जब अय्यर सीरीज के तीसरे मैच में भी फ्लॉप हुए तब अश्विनी अहीर ने एक बार फिर अय्यर की चुटकी ली थी. फिलहाल, अब इन दोनों के चर्चे भी सोशल मिडिया पर चरम पर है।

3.शुभमन गिल vs सारा अली खान:-

कुछ समय पहले तक शुभमन गिल का नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ जुड़ा था। और इससे जुड़ी कई फेक न्यूज सोशल मीडिया पर सामने आती रहती थी। लेकिन अब सारा अली खान और शुभमन गिल के रिलेशनशिप की खबरें जोरों पर हैं। शुभमन गिल एक टीवी शो में यह भी कबूल कर चुके हैं कि वह सारा अली खान को डेट कर रहे हैं।

4. के एल राहुल vs आथियाँ शेट्टी:-

आखिर इस जोड़ी के बारे में कौन नहीं जानता. अब खबर यह भी आ रही है कि केएल राहुल और आथिया शेट्टी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ये साल 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आथियान कई मौकों पर केएल राहुल के साथ नजर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं दोनों को एक दूसरे के घरवालों के साथ भी देखा गया है।

Leave a Comment