Lenovo Yoga Tab Plus: भारत में हुआ लॉन्च – 3K डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 3 और AI फीचर्स!क्या आप एक पावरफुल, फ्यूचरिस्टिक टैबलेट लेने कि सोच रहे हैं, तो Lenovo का नया Yoga Tab Plus आपके लिए एक शानदार ऑप्शन बना है। यह टैबलेट एक डिवाइस और AI, हाई-एंड परफॉर्मेंस और इमर्सिव एंटरटेनमेंट का कॉम्बिनेशन है।
12.7-inch 3K डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट और 10200mAh की लंबी चलने वाली बैटरी के साथ यह टैबलेट भारत में लॉन्च हो चुका है। आईये, इसके डिटेल्स में जानते हैं।
डिस्प्ले और डिज़ाइन
Lenovo Yoga Tab Plus की सबसे बड़ी खासियत इसका 12.7-inch 3K LCD स्क्रीन है, जिसकी रेजोल्यूशन 2944 x 1840 pixels है। यह डिस्प्ले मूवीज, गेमिंग और वर्क के लिए परफेक्ट है। 144Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग बिल्कुल स्मूद होती है और गेमिंग में लैग नहीं होता।
900 निट्स पीक ब्राइटनेस की वजह से धूप में भी कंटेंट क्लियर दिखाई देता है। डॉल्बी विजन और एंटी-रिफ्लेक्शन कोटिंग होने से आँखों पर ज्यादा स्ट्रेन नहीं पड़ता।
परफॉर्मेंस
Lenovo Yoga Tab Plus टैबलेट को Qualcomm के सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। इसमें Hexagon NPU दिया गया है, जो AI टास्क्स को 20 TOPS की स्पीड से हैंडल करता है।
16GB LPDDR5X RAM और 256GB/512GB UFS 4.0 स्टोरेज की वजह से मल्टीटास्किंग और स्टोरेज की कोई टेंशन नहीं है। यह टैबलेट Android 14 पर चलता है और इसे ZUI 16 कस्टम स्किन मिली है। Lenovo ने 3 साल के OS अपडेट्स और 4 साल के सिक्योरिटी पैचेस का प्रॉमिस किया है।
ऑडियो और कैमरा
Lenovo Yoga Tab Plus में 6 Harman Kardon स्पीकर्स दिए गए हैं, जो डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ आते हैं। इसकी वजह से मूवीज और म्यूजिक का एक्सपीरियंस सिनेमा जैसा हो जाता है। कैमरा सेक्शन में इसे 13MP का रियर और फ्रंट कैमरा मिला है, जिससे क्लियर सेल्फीज़ और वीडियो कॉल्स की जा सकती हैं।
बैटरी और एक्सेसरीज़
Lenovo Yoga Tab Plus टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10200mAh की बड़ी बैटरी है, जो पूरा दिन चलती है। 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने से इसे जल्दी चार्ज किया जा सकता है। Lenovo इसके साथ Tab Pen Pro स्टाइलस और 2-in-1 कीबोर्ड भी दे रहा है, जिससे नोट्स लेना और टाइपिंग आसान हो जाता है।
AI और स्मार्ट फीचर्स
Lenovo Yoga Tab Plus को “पहला AI टैबलेट” कहा जा रहा है,इसमें Lenovo AI Now के साथ कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। App Streaming की मदद से आप टैबलेट के ऐप्स को PC पर यूज़ कर सकते हैं।
Smart Clipboard फीचर डिवाइसेस के बीच कॉपी-पेस्ट को आसान बनाता है। Google Gemini और Circle to Search जैसे AI टूल्स की मदद से आप स्मार्ट तरीके से सर्च कर सकते हैं।
कीमत और उपलब्धता
Lenovo Yoga Tab Plus की कीमत 256GB वेरिएंट के लिए ₹44,999 और 512GB वेरिएंट के लिए ₹47,999 है। यह टैबलेट Amazon.in, Lenovo की ऑनलाइन वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है।
अगर आप एक प्रीमियम, AI-पावर्ड टैबलेट लेना चाहते हैं जो गेमिंग, मूवीज़ और प्रोडक्टिविटी सभी में एक्सीलेंट परफॉर्म करे, तो Lenovo Yoga Tab Plus बेस्ट ऑप्शन है। इसके फीचर्स और परफॉर्मेंस के हिसाब से यह वैल्यू फॉर मनी है।