रोहित शर्मा बनाम एबी डिविलियर्स बनाम सूर्यकुमार यादव, 1 वर्ष में सबसे अधिक छक्के किसने लगाए हैं

किसी भी क्रिकेट मैच का रोमांच तब दोगुना हो जाता है जब बल्लेबाज एक के बाद एक छक्के जड़ता है। इससे न सिर्फ टीम का स्कोर बोर्ड तेजी से आगे बढ़ता है बल्कि स्टेडियम में बैठे दर्शकों का भी भरपूर मनोरंजन करता है। भारतीय क्रिकेट टीम में इन दिनों मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव खूब चौके-छक्के लगा रहे हैं और अपने फैन्स का खूब मनोरंजन कर रहे हैं।

इसी के चलते आज हम आपको विश्व क्रिकेट के उन तीन बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके नाम एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

1. रोहित शर्मा:- 

जी हां, रोहित शर्मा के बल्ले से भले ही इन दिनों रन नहीं निकल रहे हों। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वह भी दुनिया के लगभग हर क्रिकेट मैदान पर जमकर चौकों की बरसात करते थे। इसी के चलते आज भी रोहित शर्मा एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

उनके नाम यह रिकॉर्ड 3 बार है। रोहित शर्मा ने साल 2017 में सबसे ज्यादा 65 छक्के लगाए हैं, इसके बाद 2018 में सबसे ज्यादा 74 और फिर 2019 में 78 छक्के लगाए हैं।

2.सूर्यकुमार यादव:-

इस लिस्ट में अब सूर्यकुमार यादव का नाम दूसरे नंबर पर आ गया है। उन्होंने इस साल 2022 में अब तक 70 छक्के लगाए हैं। ऐसे में सूर्यकुमार यादव अब रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 9 छक्के दूर हैं। उम्मीद की जा रही है कि सूर्या रोहित शर्मा के इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

3.ऐबी डिविलियर्स:-

इस लिस्ट में तीसरा नाम आता है क्रिकेट जगत में मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स का। बता दें कि साल 2015 के कैलेंडर ईयर में उन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने उस साल कुल 63 छक्के लगाए थे।

Leave a Comment