Xiaomi YU7 Electric SUV हुआ लॉन्च – सिर्फ 1 घंटे में 2.89 लाख बुकिंग्स का धमाका!

Published On:
Xiaomi YU7 Electric SUV

Xiaomi YU7 Electric SUV: मोबाइल और गैजेट्स की दुनिया का बादशाह Xiaomi अब इलेक्ट्रिक वाहनों के मार्केट में लॉन्च हो चूका है। कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV YU7 को चीन में लॉन्च किया है, जिसने सिर्फ 1 घंटे में 2.89 लाख से ज्यादा बुकिंग्स का रिकॉर्ड बना दिया।

Xiaomi YU7 Electric SUV तीन वेरिएंट्स – स्टैंडर्ड, प्रो और मैक्स में उपलब्ध है, जिसमें सबसे टॉप मॉडल 681 BHP की पॉवर और 835 KM तक की रेंज देता है। आइए इस हाई-टेक इलेक्ट्रिक SUV की सभी खासियत के बारे में डिटेल्स में जानते है।

वेरिएंट्स और कीमत

Xiaomi YU7 Electric SUV तीन अलग-अलग वेरिएंट्स में उपलब्ध है। बेस स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत RMB 253,500 (लगभग ₹30 लाख) है, मिड-रेंज प्रो वेरिएंट RMB 279,900 (लगभग ₹33.40 लाख) में मिलेगा।

रेंज-टॉपिंग मैक्स वेरिएंट की कीमत RMB 329,900 (लगभग ₹39.42 लाख) रखी गई है। ये सभी कीमतें चीन के मार्केट के लिए हैं और भारत में अगर यह SUV लॉन्च होती है, तो कीमतें थोड़ी अलग हो सकती हैं।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

Xiaomi YU7 Electric SUVअपने शानदार फीचर्स के लिए जानी जाएगी। इसमें विंडस्क्रीन के नीचे स्लिम एज-टू-एज डिस्प्ले, पैनोरमिक ग्लास रूफ और रियर सीट्स के लिए अलग एंटरटेनमेंट स्क्रीन दी गई है। सेकंड रो के पैसेंजर्स के लिए टचस्क्रीन एयर-कंट्रोलर और 135 डिग्री तक रिक्लाइन होने वाली पावर सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स भी उपलब्ध हैं।

सेफ्टी के मामले में यह SUV LiDAR, 4D मिलीमीटर-वेव रडार और HD कैमरों के साथ आता है, जो 200 मीटर दूर तक के वाहनों और 100 मीटर दूर तक के पैदल यात्रियों को पहचान सकता है।

परफॉर्मेंस और बैटरी

स्टैंडर्ड वेरिएंट में 96.3 kWh की बैटरी दी गई है, जो 835 KM तक की रेंज प्रदान करती है। इसमें सिंगल रियर मोटर लगी है, जो 315 BHP पावर और 528 Nm टॉर्क जनरेट करती है। प्रो वेरिएंट में भी यही बैटरी दी गई है लेकिन इसमें डुअल मोटर सेटअप है, जो 489 BHP पावर और 690 Nm टॉर्क जेनेरेट है।

टॉप-ऑफ-द-लाइन मैक्स वेरिएंट 101.7 kWh की बड़ी बैटरी के साथ आता है लेकिन इसकी रेंज 760 KM ही है। यह वेरिएंट 681 BHP की शानदार पावर और 866 Nm के भारी टॉर्क के साथ परफॉर्मेंस लवर्स के लिए परफेक्ट है।

Xiaomi YU7 Electric SUV ने चीन में तो धूम मचा दी है, लेकिन सवाल यह है कि क्या यह भारतीय बाजार में भी वही सफलता हासिल कर पाएगी? ₹30-40 लाख की कीमत रेंज इसे भारतीय मध्यम वर्ग की पहुंच से दूर रखती है। जो लोग हाई-टेक फीचर्स, लंबी रेंज और तगड़े परफॉर्मेंस की तलाश में हैं, उनके लिए यह एक शानदार ऑप्शन हो सकती है।

Sweety Kumari

I’m Sweety Kumari, and for the past three years I’ve been writing about automobiles and tech gadgets at Bharat Khabri. I love hands-on testing—from road trials to gadget drop tests—so my reviews and comparisons are always based on real experience. I break down complex features into clear, easy-to-understand language, helping you make confident choices every time.

Leave a Comment