Nissan Patrol Nismo 2026 भारत में जल्द लॉन्च – 488bhp की पॉवर, जानें डिटेल्स!

Published On:
Nissan Patrol Nismo 2026

Nissan Patrol Nismo 2026: Nissan ने अपने फ्लैगशिप SUV Patrol का हाई-परफॉर्मेंस Nismo वर्जन लॉन्च कर दिया है। 2026 model year के इस नए वेरिएंट में 3.5-लीटर ट्विन-टर्बो V6 इंजन को 70bhp तक अपग्रेड किया गया है, जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से कहीं ज्यादा पावरफुल बनाता है।

Nismo की सिग्नेचर स्टील्थ ग्रे कलर में उपलब्ध यह SUV परफॉर्मेंस और लक्जरी का शानदार कॉम्बिनेशन है। आइये, इन मॉडल्स के बारे में डिटेल्स में जानते है।

कीमत और उपलब्धता

Nissan Patrol Nismo 2026 की आधिकारिक कीमत घोषित नहीं की है, लेकिन ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत में इसकी कीमत ₹2 करोड़ के आसपास हो सकती है। यह वाहन पहले ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च होगा और उसके बाद भारत में भी पहुंचेगा। भारत में इसे सेलेक्टेड Nissan डीलरशिप्स के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।

इंजन और परफॉर्मेंस

Nissan Patrol Nismo 2026 में 3.5-लीटर का ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V6 इंजन दिया गया है, जो 488bhp पावर और 700Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में 70bhp ज्यादा पावरफुल है।

इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ ऐड किया गया है जिसमें पैडल शिफ्टर्स की फीचर्स भी दी गई है। एक्टिव साउंड एनहांसमेंट (ASE) सिस्टम कैबिन के अंदर स्पोर्टी एक्जॉस्ट नोट को और शानदार बनाता है।

बाहरी डिजाइन

Nissan Patrol Nismo 2026 को सिग्नेचर स्टील्थ ग्रे कलर में लॉन्च किया गया है। फ्रंट में V-मोशन ग्रिल को रिडिजाइन किया गया है जिसमें वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल एक्सेंट्स दिए गए हैं। हनीकॉम्ब मेश डिजाइन आकर्षक लगता है और रेडिएटर को शानदार एयरफ्लो भी देता है।

रियर में एक्सटेंडेड स्पॉयलर एयरोडायनामिक स्टेबिलिटी को बढ़ाता है। वाहन 22-इंच के फोर्ज्ड अलॉय व्हील्स पर चलता है जो हाई-परफॉर्मेंस टायर्स के साथ आता हैं।

इंटीरियर फीचर्स

इंटीरियर में ब्लैक और रेड कलर थीम लगाया गया है। डैशबोर्ड, सीट्स, स्टीयरिंग व्हील और डोर पैनल्स पर कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग की गई है। सीट हेडरेस्ट पर Nismo लोगो ब्रांडेड किया गया है।

रेड कलर के सीट बेल्ट्स, रेड इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, कार्बन फाइबर इंस्पायर्ड ट्रिम और मेटलिक एक्सीलेरेटर व ब्रेक पेडल्स इंटीरियर को स्पोर्टी लुक देते हैं। केबिन में प्रीमियम क्वालिटी वाले मटीरियल्स का यूज किया गया है।

सस्पेंशन और हैंडलिंग

Nismo इंजीनियर्स ने Patrol के सस्पेंशन सिस्टम को पूरी तरह से रीट्यून किया है। नया Nismo-ट्यून्ड E-डैम्पर सिस्टम रोड कंडीशन और ड्राइवर इनपुट के आधार पर रियल-टाइम में डैम्पिंग लेवल को ऑटोमैटिकली एडजस्ट करता है।

इससे वाहन को शार्पर हैंडलिंग और शानदार हाई-स्पीड स्टेबिलिटी मिलती है। हेवी-ड्यूटी ब्रेकिंग सिस्टम पावरफुल इंजन के अनुरूप डिजाइन किया गया है।

टक्कर

Nissan Patrol Nismo 2026 को हाई-एंड परफॉर्मेंस SUV सेगमेंट में Toyota Land Cruiser GR Sport, Mercedes-AMG GLS 63 और BMW X7 M50i जैसे मॉडल्स से टक्कर करना पड़ेगा। Nismo वर्जन अपनी यूनिक स्टाइलिंग, विशिष्ट परफॉर्मेंस कैरेक्टर और Nissan की मजबूत ऑफ-रोड क्रेडेंशियल्स के कारण बाजार में एक अलग पहचान बनाएगा।

Nissan Patrol Nismo 2026 उन ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑप्शन है, जो असाधारण परफॉर्मेंस, प्रीमियम लक्जरी और मजबूत ऑफ-रोड क्षमता का कॉबिनेशन चाहते हैं। ₹2 करोड़ के अनुमानित मूल्य सीमा में यह वाहन केवल अल्ट्रा-हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स के लिए ही सुलभ होगा। भारत में इसकी उपलब्धता की आधिकारिक घोषणा का अभी इंतजार है।

Sweety Kumari

I’m Sweety Kumari, and for the past three years I’ve been writing about automobiles and tech gadgets at Bharat Khabri. I love hands-on testing—from road trials to gadget drop tests—so my reviews and comparisons are always based on real experience. I break down complex features into clear, easy-to-understand language, helping you make confident choices every time.

Leave a Comment