IPL 2023: मुंबई इंडियंस का ये धुरंधर ऑलराउंडर अचानक लिया संन्यास, MI में ही मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ICC T20 वर्ल्ड कप 2022 टूर्नामेंट 13 नवंबर को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। तभी से आईपीएल 2023 की तैयारी की जा रही है। आईपीएल में हिस्सा लेने वाली सभी टीमें खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज कर रही हैं। इन्हीं सब के चलते आईपीएल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।

खबर है कि आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के एक दमदार खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान कर दिया है।जी हां, यह रिटायर्ड खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड हैं। 35 साल के कीरोन पोलार्ड पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

अब उन्होंने आईपीएल से भी संन्यास ले लिया है। इस बात की जानकारी खुद क्रिकेटर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नोट पोस्ट कर दी है।कीरोन पोलार्ड ने अपने नोट्स में बताया कि मैं 2010 से मुंबई इंडियंस के साथ हूं। इसलिए मेरे लिए यह फैसला करना आसान नहीं था।

मैं सिर्फ 2-3 साल MI के लिए खेलना चाहता था। लेकिन मैनेजमेंट से बातचीत के बाद मैं अपने आईपीएल करियर को ये विराम देना चाहता हूं।

उन्होंने कहा कि मैं एमआई के अलावा किसी और टीम के लिए खेलने के बारे में सोच भी नहीं सकता। मैं हमेशा मुंबई इंडियन रहूंगा। आपको बता दें कि कीरोन पोलार्ड लंबे समय से फॉर्म में नहीं चल रहे हैं। कीरोन पोलार्ड आईपीएल 2022 में भी बुरी तरह फ्लॉप रहे थे।

वैसे आपको हम यह भी बता दें कि कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही पोलार्ड ने अपने नोट्स में बताया कि मैं टीम के साथ बल्लेबाजी कोच के तौर पर जुड़ा रहूंगा और एमआई एमिरेट्स में भी खेलूंगा।

 

Leave a Comment