सचिन तेंदुलकर का पूरा हुआ सपना, बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने MI के लिए IPL की शुरुआत की

अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने पहली बार 2021 में 20 लाख रुपये में खरीदा था। उसके बाद 2022 में उन्हें 25 लाख रुपए में टीम में शामिल किया गया। लगातार दो सीजन बेंच पर बैठने के बाद उन्हें मौका मिला है। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस नेप्लेइंग-11 में शामिल किया है।

अर्जुन को आईपीएल के 16वें सीजन के 22वें मैच में खेलने का मौका मिला। अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने पहली बार 2021 में 20 लाख रुपये में खरीदा था। उसके बाद 2022 में उन्हें 25 लाख रुपए में टीम में शामिल किया गया। लगातार दो सीजन तक बेंच पर बैठने के बाद उन्हें यह मौका मिला है।

कोलकाता के खिलाफ मुंबई इंडियंस के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नियमित कप्तान रोहित शर्मा पेट की समस्या के कारण इस मैच में नहीं खेल सके।

अर्जुन पिछले कुछ दिनों से लगातार पिता सचिन तेंदुलकर के साथ ट्रेनिंग सेशन में नजर आ रहे थे। वह बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं। अर्जुन पहले ही प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए मैचों में खेल चुके हैं। अब उनका आईपीएल में खेलने का सपना पूरा हो गया है।

अर्जुन तेंदुलकर का करियर

अर्जुन ने मुंबई के लिए पहली बार 2021 में हरियाणा के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने नवंबर 2022 में गोवा के लिए लिस्ट ए में पदार्पण किया और अगले महीने राजस्थान के खिलाफ रणजी ट्रॉफी खेली।

अर्जुन ने सात प्रथम श्रेणी मैचों में 223 रन बनाने के अलावा 12 विकेट लिए हैं। वहीं, सात लिस्ट ए मैचों में उनके नाम आठ विकेट और नौ टी20 मैचों में 12 विकेट हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, एन जगदीसन, नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती।

सबस्टीट्यूटः मनदीप सिंह, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, डेविड विसे।

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वधेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन यानसेन, राइली मेरेडिथ।

सबस्टीट्यूटः रोहित शर्मा, रमनदीप सिंह, अरशद खान, विष्णु विनोद, कुमार कार्तिकेय।

Leave a Comment