गांव की लड़की ने बरसाए छक्के, इंप्रेस हुआ क्रिकेट का भगवान सचिन तेंदुलकर

गांव की लड़की ने बरसाए छक्के, इंप्रेस हुआ क्रिकेट का भगवान सचिन तेंदुलकर: लोगों में आज के समय में क्रिकेट के प्रति दीवानगी काफी बढ़ गई है। जिससे सोशल मीडिया पर वायरल होना बेहद मामूली बात हो गई है। बाड़मेर का ऐसा ही एक वीडियो जो रातों-रात वायरल हो गया है। जिसमें एक छोटे से गांव की लड़की एक अनुभवी खिलाड़ी की तरफ क्रिकेट खेल रही है और बड़े शॉट भी मार रही है।

जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. तो चलिए आपको इसके बारे में अच्छे से बताते हैं। वैसे यह बच्ची बाड़मेर के छोटे से गांव शेरपुरा की रहने वाली है। यह लड़की जब महिला आईपीएल 2023 की नीलामी प्रक्रिया चल रही थी।

आपको बतादें उस समय इस बच्ची ने रेगिस्तान की जमीन पर बड़े शॉट खेलकर खुद को साबित किया है कि हम भी ऐसा कर सकते हैं। भारत में महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक दिन 13 फरवरी 2022 को हुआ, जब पहली बार महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए पहली नीलामी बड़ी सफलता के साथ हुई।

इसने देश में महिला क्रिकेट के लिए एक तरह की क्रांति ला दी है। नीलामी के एक दिन बाद इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें दिखाया गया है कि महिला क्रिकेट देश में कहां तक पहुंच चुका है। यहां तक कि महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भी यह वीडियो इतना पसंद आया कि वह इसे शेयर किए बिना नहीं रह पाए।

इस वीडियो में दिखाया गया है कि गांव की एक लड़की कुछ लड़कों के साथ क्रिकेट खेल रही है। इस वीडियो में लड़की को चारों तरफ शॉट खेलते हुए देखा जा सकता है। वह लड़कों की जमकर पिटाई कर रही है।

वह गेंद को बाउंड्री के पार भेज रही है। उनके एक शॉट ने सचिन तेंदुलकर को भी हैरान कर दिया था। क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर ने इस बच्ची का वीडियो अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

सचिन इस लड़की के शॉट्स की रेंज से काफी प्रभावित हैं। सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ”नीलामी कल ही हुई..और मैच आज से शुरू हो रहा है।  क्या बात है आ। आपकी बल्लेबाजी का लुत्फ उठा रहा हूं। सचिन तेंदुलकर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को फैन्स का खूब रिस्पॉन्स मिल रहा है।

उन्होंने एक फैन पर कमेंट करते हुए लिखा है कि वह सूर्यकुमार यादव का फीमेल वर्जन लग रही हैं. जिसने भी इस वीडियो को देखा वो इस वीडियो को बार बार देख रहा है और अपने दोस्तों के साथ शेयर कर रहा है।

शॉट खेलते हुए ये लड़की ऐसी लग रही है जैसे ये कोई बहुत बड़ी महिला खिलाड़ी हो. इस वीडियो में लड़की की बैटिंग देख एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि ‘म्हारी छोरियां, छोरों से कम है के।

Leave a Comment