रणजी में शॉ की आंधी, 379 रन की ताबड़तोड़ पारी से संजय मांजरेकर छोरा पीछे

भारत के घरेलू क्रिकेट में टीम इंडिया से बाहर हो चुके धुरंधर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prtihvi Shaw) ने ताबड़तोड़ रन बनाए हैं. पृथ्वी शॉ ने अब रणजी ट्रॉफी के चल रहे 2022-23 सीजन में तिहरा शतक लगाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। हालांकि पृथ्वी शॉ अपने करियर में पहली बार रणजी ट्रॉफी में 400 रन बनाने से चूक गए।

पृथ्वी शॉ ने असम के खिलाफ 379 रनों की तूफानी पारी खेली और अब मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर (379 रन) खेलने वाले एकमात्र बल्लेबाज बन गए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने संजय मांजरेकर को मात दी है।

326 गेंदों पर जड़ा तिहरा

गौरतलब है कि अमीनगांव क्रिकेट ग्राउंड पर पृथ्वी शॉ ने पहले ही दिन अपनी बल्लेबाजी से कहर बरपाया था. उन्होंने पहले दिन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 240 रन की नाबाद पारी खेली।

हालांकि, पृथ्वी शॉ की गाड़ी यहीं नहीं रुकी और मैच के दूसरे दिन भी वह असम के गेंदबाजों पर हावी रहे। शॉ ने मैच के दूसरे दिन 240 रनों से आगे खेलना शुरू किया और 326 गेंदों में 41 चौकों और दो छक्कों की मदद से तिहरा शतक पूरा किया।

इसके बाद पृथ्वी शॉ ने अपना बैटिंग गियर बदला और तेजी से खेलना शुरू किया। जिसके बाद लग रहा था कि शॉ 400 रन के आंकड़े तक भी पहुंच सकते हैं। लेकिन 379 रन के स्कोर पर असम के रियान पराग ने उन्हें LBW कर पवेलियन की राह दिखाई. जिससे वह 400 रन से 21 रन पीछे रह गया।

हालांकि, उन्होंने 383 गेंदों में 49 चौकों और चार छक्कों की मदद से 379 रनों की पारी खेलकर एक रिकॉर्ड बनाया।

रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज :-
पृथ्वी शॉ (मुंबई): 379
संजय मांजरेकर (मुंबई): 377
रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज :-
भाऊसाहेब निंबालकर (महाराष्ट्र): 443*
पृथ्वी शॉ (मुंबई): 379
संजय मांजरेकर (मुंबई): 377

यही नहीं, पृथ्वी शॉ ने 50 ओवर की विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरे शतक के अलावा रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक लगाया, जबकि सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने।

रहाणे ने भी शतक लगाया

वहीं, खबर लिखे जाने तक मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी शॉ के अलावा 252 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 131 रन बनाए थे।

इस तरह रहाणे और शॉ के शतकों की बदौलत मुंबई ने पहले मैच में तीन विकेट पर 598 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। रहाणे और शॉ के बीच तीसरे विकेट के लिए 510 गेंदों में 401 रनों की बड़ी साझेदारी हुई।

 

Leave a Comment