खत्म हुआ सनराइजर्स का इंतजार, करदिया अपने टीम के कप्तान का खुलासा

आईपीएल के 16वें सीजन की तैयारी चल रही है, इसके लिए पिछले महीने मिनी ऑक्शन का भी आयोजन किया जा चुका है। इस नीलामी में एक बार फिर सभी फ्रेंचाइजी ने सभी खिलाड़ियों को मालामाल कर दिया है। आपको बता दें कि इस मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सबसे ज्यादा 42.25 करोड़ रुपये लेकर उतरी।

कुल 13 खिलाड़ियों को खरीदा. SRH ने हैरी ब्रूक को सबसे महंगे 13.25 करोड़ में खरीदा, इसके अलावा मयंक अग्रवाल को 8.25 करोड़ में खरीदा। करोड़ में खरीदा था। इसके अलावा कई भारतीय खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपए लुटाए। तब से SRH IPL 2023 के लिए कप्तान की तलाश कर रहा है।

क्योंकि SRH ने केन विलियमसन को रिलीज कर दिया है। और हार्दिक की टीम ने उन्हें 2 करोड़ में खरीदा है। ऐसे में आपको बता दें कि SRH दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज सलामी बल्लेबाज एडेन मार्कराम को अपना कप्तान बना सकती है। इस बात का संकेत खुद SRH ने भी दिया है।

दरअसल, अब 10 जनवरी से आईपीएल की तर्ज पर साउथ अफ्रीका में SA 20 लीग शुरू होने जा रही है. वहीं, हैदराबाद की टीम ने ऐडन मार्कराम को कप्तान नियुक्त किया है और अपने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा- द कैप्टन मार्कराम कमिंग सून…

अब चूंकि एडेन मार्कराम को आईपीएल 2023 के लिए भी SRH की टीम में शामिल किया गया है, इसलिए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह IPL में भी SRH की कप्तानी कर सकते हैं।

हालांकि आईपीएल में कप्तान बनने की रेस में मयंक अग्रवाल और भुवनेश्वर कुमार आगे हैं। ये दोनों भी काफी अनुभवी हैं। इन दोनों में से कोई एक आईपीएल में कप्तानी करता नजर आ सकता है।

आईपीएल के लिए हैदराबाद टीम का स्क्वाड:-

अब्दुल शमद, एडेन मार्क्रम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फ्लिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जेंसन, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, फजल्हक फारुखी, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, अकेल हुसैन, हेनरिक क्लेसं, अनमोलप्रीत सिंह, आदिल रशीद, मयंक मारकंडे, विव्रांत शर्मा, मयंक डागर, सम्राट व्यास, संविर सिंह, उपेन्द्र सिंह यादव, नितीश कुमार रेड्डी।

 

Leave a Comment