अगर IPL तक नहीं ठीक हुए ऋषभ तो कौन होगा दिल्ली का कप्तान, 3 खिलाड़ी इस रेस में सबसे आगे

30 दिसंबर को विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे, इस हादसे में वे बाल-बाल बचे थे। खैर, अब उनका देहरादून के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया गया कि उसके माथे पर दो कट के निशान थे, जबकि उसके दाहिने हाथ की कलाई और अंगूठा कटा हुआ था।

इसके अलावा उनके घुटने का लिगामेंट भी फट गया है। अभी इसे ठीक होने में 5 से 6 महीने का समय लग सकता है। ऐसे में कई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल पाएंगे। वहीं, अब उनका आईपीएल खेलना भी संदिग्ध नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि इस बार ऋषभ पंत आईपीएल नहीं खेल पाएंगे।

अगर ऐसा होता है तो सबके सामने सवाल है कि ऐसे में आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कौन करेगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में कौन दिल्ली की कमान संभाल सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स के पास है 3 आप्शन:-

दरअसल, आईपीएल 2023 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिनमें कुलदीप यादव, रोवमैन पॉवेल, डेविड वॉर्नर मिशेल मार्श शामिल हैं।

लेकिन इन सब में सिर्फ डेविड वॉर्नर के पास ही कप्तानी का अनुभव है। ऐसे में डेविड वॉर्नर पहली पसंद हो सकते हैं। अच्छी बात यह है कि डेविड वॉर्नर ने आईपीएल 2016 में अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद टीम को आईपीएल का खिताब जिताया है।

उनके अलावा दिल्ली के पास पृथ्वी शॉ एक और विकल्प हैं जिन्हें इस आईपीएल में कप्तान बनाया जा सकता है. बता दें कि उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। इसके अलावा दिल्ली के पास मिचेल मार्श का भी विकल्प है। मिचेल मार्श ने साल 2010 में अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को अंडर-19 का खिताब भी जिताया है।

 

Leave a Comment