रोहित शर्मा से छिनी जासकती है कप्तानी, इस टीम के साथ नेट्स में की प्रैक्टिस

भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश का दौरा खत्म कर लिया है, अब टीम इंडिया को 3 जनवरी से श्रीलंका के साथ 3 वनडे और उसके बाद इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसके लिए बीसीसीआई जल्द ही टीम इंडिया की टीम का ऐलान करेगा। लेकिन अब फैन्स के बीच ये सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है।

कि क्या इस सीरीज से रोहित शर्मा की टीम इंडिया में वापसी होगी। बता दें कि बांग्लादेश दौरे पर वनडे सीरीज के दूसरे मैच में रोहित शर्मा के अंगूठे में गंभीर चोट लग गई थी। जिसके बाद उन्हें सब कुछ छोड़कर भारत आना पड़ा। यहां आकर उन्होंने अपने अंगूठे का इलाज करवाया।

उसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि रोहित शर्मा बांग्लादेश के साथ टेस्ट सीरीज में वापसी कर सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं, अब फैंस के मन में सवाल है कि क्या वह श्रीलंका के खिलाफ वापसी करेंगे या नहीं।

तो आपको इस बारे में बता दें कि तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा की टीम में वापसी मुश्किल है। हालांकि अब उन्होंने वापसी की तैयारी शुरू कर दी है। उन्हें अब नेट्स में भी अभ्यास करते देखा गया है। लेकिन खास बात यह है कि वह रणजी खेल रही मुंबई की टीम के साथ नेट्स में अभ्यास करते दिखे।

इस दौरान उन्हें मुंबई की रणजी टीम के ड्रेसिंग रूम में भी देखा गया। सामने आई खबर के मुताबिक रोहित शर्मा ने अब रणजी खेलने वाले खिलाड़ियों के साथ नेट प्रैक्टिस शुरू कर दी है। पहले तो उन्होंने कुछ देर अकेले अभ्यास किया। बाद में सोमवार को उन्होंने रणजी खेल रहे खिलाड़ियों के साथ भी खूब पसीना बहाया।

इसके बाद उन्हें युवा खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम में भी देखा गया। वैसे आपको बता दें कि ये दोनों बीसीसीआई पूरे एक्शन में हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई ने रोहित शर्मा से टी20 क्रिकेट की कप्तानी छीनने का मन बना लिया है।

उनकी जगह अब हार्दिक पांड्या को भारत की टी20 टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। इस बारे में पूरी जानकारी श्रीलंका के खिलाफ घोषित होने वाली टीम इंडिया की टीम से की जा सकती है।

 

Leave a Comment