टी20 वर्ल्ड कप के बीच IPL में बड़ा बदलाव, इस बड़े खिलाड़ी से छीन ली गई कप्तानी

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बीच एक आईपीएल फ्रेंचाइजी ने अपना कप्तान बदल दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बीच आईपीएल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आईपीएल 2023 से पहले एक फ्रेंचाइजी ने अपना कप्तान बदला है।

इस फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैन्स को ये बड़ी जानकारी दी है।आपको बता दें कि इस फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2022 के दौरान अपना कप्तान बदला था।आईपीएल 2023 से पहले पंजाब किंग्स ने अपना कप्तान बदला है। पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल की जगह शिखर धवन को कप्तान बनाने का फैसला किया है।

मयंक अग्रवाल को आईपीएल 2022 के दौरान ही पंजाब किंग्स की कमान मिली थी।शिखर धवन साल 2022 में पंजाब किंग्स से जुड़े थे और अब वह अगले सीजन के लिए इस टीम के कप्तान बन गए हैं। आईपीएल 2022 से पहले केएल राहुल इस टीम की कप्तानी कर रहे थे। अब लगातार तीसरी सीरीज में पंजाब किंग्स की कमान नए कप्तान के हाथ में होगी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भी मिली कप्तानी

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। इस दौरे पर टीम इंडिया को तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है। इस वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी सिर्फ शिखर धवन ही करेंगे। वह पिछले कई सालों से रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की वनडे टीम की कमान संभाल रहे हैं।

 

Leave a Comment